{"_id":"6918bbbf8fd687fb790e6200","slug":"rahul-solanki-won-bronze-medal-in-haryana-olympic-games-narnol-news-c-196-1-nnl1004-132313-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: हरियाणा ओलंपिक खेलों में राहुल सैनी ने जीता कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: हरियाणा ओलंपिक खेलों में राहुल सैनी ने जीता कांस्य पदक
Sat, 15 Nov 2025 11:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 15 Nov 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर- 06कोच सुरेंद्र शर्मा के साथ कांस्य पदक विजेता राहुल सैनी। स्रोत-कोच
नारनौल। राहुल सैनी ने हरियाणा ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीत कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जानकारी के अनुसार हरियाणा गत 2 नवंबर से 8 नवंबर तक हरियाणा ओलंपिक खेलों के तहत फरीदाबाद में तीरंदाजी प्रतियोगिता आयोजन हुआ। इसमें राहुल सैनी ने कंपाउंड इवेंट में भाग लिया। उन्होंने बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक अपने नाम किया। कोच सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि राहुल सैनी समेत बाल भवन में 50 खिलाड़ी तीरंदाजी का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
प्रतियोगिता में पदक जीतने पर उत्साहित हूं, कुछ अंकों से पिछड़ने के कारण स्वर्ण पदक से चूक गया। नियमित रूप से कोच के मार्गदर्शन में तीरंदाजी का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा हूं ताकि आगामी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकूं।
-राहुल सैनी, तीरंदाजी खिलाड़ी।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में पदक जीतने पर उत्साहित हूं, कुछ अंकों से पिछड़ने के कारण स्वर्ण पदक से चूक गया। नियमित रूप से कोच के मार्गदर्शन में तीरंदाजी का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा हूं ताकि आगामी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकूं।
विज्ञापन
-राहुल सैनी, तीरंदाजी खिलाड़ी।