फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Rahul Gandhi said in Haryana, PM Modi turned soldiers of India into laborers, will be two types of martyrs

हरियाणा में राहुल गांधी बोले: पीएम मोदी ने हिंदुस्तान के जवानों को मजदूर में बदला, दो तरीके के होंगे शहीद

Wed, 22 May 2024 02:56 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 22 May 2024 02:56 PM IST
सार

हरियाणा में लोकसभा चुनाव के प्रचार के अंतिम चरण में राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरने और प्रत्याशियों के समर्थन में वोट की अपील करने के लिए रैली को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी ने भाजपा सरकार की अग्निवीर योजना को निशाना बनाया।

विज्ञापन
Rahul Gandhi said in Haryana, PM Modi turned soldiers of India into laborers, will be two types of martyrs
राहुल गांधी - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस दिग्गज नेता एवं सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को चरखी दादरी में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की ओर से लागू की गई अग्निवीर भर्ती योजना को कांग्रेस सरकार बनते ही कूड़ेदान में डाल देगी। उन्होंने सरकार बनने पर पहली कलम से किसानों का कर्जा माफ करने और महिलाओं के खाते में हर माह 8500 रुपये डालने की घोषणा भी की।

विज्ञापन

 

राहुल गांधी चरखी दादरी में बुधवार को भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी राव दान सिंह के समर्थन में मतदान की अपील करने पहुंचे। दोपहर 1:08 मिनट पर राहुल गांधी जनसभा स्थल पर पहुंचे। 1:19 पर उन्होंने संबोधन शुरू किया और 31 मिनट तक वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बरसे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाषण की शुरुआत राहुल गांधी ने अग्निवीर भर्ती योजना से की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने इस योजना के नाम पर जवानों को मजदूर बना दिया। कांग्रेस की सरकार बनते ही सबसे पहले इस योजना को कूड़ेदान में डालेंगे। इसके बाद उन्होंने किसानों को साधने का प्रयास किया। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी ने 22 अरबपतियों का 16 लाख करोड़ का कर्ज माफ कर दिया।

वहीं, किसानों का कर्ज माफ करने को लेकर मोदी का कहना है कि इससे उनकी (किसान) आदत बिगड़ जाएगी। राहुल गांधी ने कहा कि जितना मोदी सरकार ने अरबपतियों का कर्जा माफ किया है उतना ही कर्ज कांग्रेस सरकार बनने पर किसानों का माफ करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों के लिए एमएसपी लाएगी। इतना ही नहीं कर्ज माफी कमिशन भी लाया जाएगा।

महिला मतदाताओं को साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हर माह प्रत्येक महिला के खाते में 8500 रुपये डाले जाएंगे। इसके अलावा प्रदेश के प्रत्येक गरीब की सूची बनाई जाएगी और उसे परिवार की महिला को आर्थिक मदद तब तक दी जाएगी जब तक परिवार की आर्थिक हालत सुधर नहीं जाती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर आशा वर्कर्स की तनख्वाह दोगुनी की जाएगी जबकि मनरेगा मजदूरी 250 से बढ़ाकर 400 रुपये करेंगे।

उन्होंने 30 लाख युवाओं को नौकरी देने और ग्रेजुएट युवाओं के खातों में भी हर माह 8500 रुपये डालने की घोषणा की। जनसभा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान, दीपक बावरिया, पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल के पोते अनिरूद्ध चौधरी, पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह व दादरी हलके से निर्दलीय विधायक सोमबीर सांगवान भी मंच पर उपस्थित रहे।

मोदी देश का राजा, मैं तो बेटा...
31 मिनट के भाषण में राहुल गांधी ने 27 बार नरेंद्र मोदी का नाम लिया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी देश का राजा है जबकि मैं इस देश का बेटा हूं। उन्होंने कहा कि वो इस देश का राजा नहीं बल्कि बेटा बनकर ही रहना चाहते हैं। 


राहुल की जनसभा में एक मंच पर नजर आए हुड्डा-किरण
राहुल गांधी की जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के अलावा वरिष्ठ नेत्री किरण चौधरी व पूर्व सांसद श्रुति चौधरी भी पहुंचीं। जनसभा में राहुल गांधी के संबोधन के दौरान किरण चौधरी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा पास-पास बैठे नजर आए। हालांकि किरण चौधरी ने भाषण नहीं दिया जबकि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी महज एक मिनट का ही भाषण दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed