फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   ragistry, cousumers, tahsildar, kisan, credit, card

रजिस्ट्री नहीं होने पर भड़के लोग, की नारेबाजी

Wed, 04 Jan 2017 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 04 Jan 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
ragistry, cousumers, tahsildar, kisan, credit, card
रजस्ट्रि नहीं होने पर भड़के लोग
नांगल चौधरी तहसीलदार पर रजिस्ट्री प्रक्रिया में भेदभाव बरतने के आरोप लगाए गए हैं। गुस्साए लोगों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की, इसके बाद सीएम को शिकायत भेजने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

रोहताश रावत, झाबर ठेकेदार, बिक्रम, अशोक आदि ने बताया कि नांगल चौधरी तहसील के अंतर्गत 100 से अधिक गांव एवं ढाणियां हैं। किसान क्रेडिट कार्ड व जमीनी रजिस्ट्री करवाने रोजाना सैकड़ों लोग कार्यालय में पहुंचते हैं। ग्रामीणों की सुविधा के लिए तहसीलदार, नायब तहसीलदार नियुक्त हैं, किंतु तहसीलदार पिछले कई दिनों से अवकाश पर हैं, स्वास्थ्य खराब होने के कारण नायब तहसीलदार दफ्तर नहीं पहुंचा। ऐसे में उपायुक्त द्वारा अटेली के तहसीलदार को नांगल चौधरी का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है। आदेशानुसार उन्हें एक से तीन बजे तक नांगल चौधरी कार्यालय में ड्यूटी देनी होती है। रजिस्ट्री व अन्य कामकाज पूरा करने के बाद अटेली में उपस्थिति दर्ज करवानी होगी। उन्होंने बताया कि दोपहर करीब डेढ़ बजे तहसीलदार पहुंचा, चुनिंदा रजिस्ट्रियों पर हस्ताक्षर करके रवाना हो गया। इस दौरान लोगों ने आर्थिक नुकसान होने की गुहार लगाकर रजिस्ट्री की स्वीकृति मांगी। स्वीकृति नहीं मिलने पर लोग क्रोधित हो गए उन्होंने आरोप लगाया नियमानुसार रजिस्ट्री पर तहसीलदार की फोटो लगानी होती है। इस दौरान अधिकारी का हाजिर रहना जरूरी है। लेकिन कंप्युटर में फीड उनकी फोटो का इस्तेमाल कर रजिस्ट्री की गई हैं। उन्होंने कहा कि सीएम को शिकायत भेजकर कार्रवाई की गुहार लगाई जाएगी।
विज्ञापन

-बिना दस्तावेज रजिस्ट्री संभव नहीं
तहसीलदार रोहताश कुमार ने बताया कि कुछ लोगों की रजिस्ट्री के साथ जमाबंदी, इंतकाल की नकल अटैच नहीं थी, जिस कारण स्वीकृति नहीं दी। एक से तीन बजे तक नांगल चौधरी का अतिरिक्त चार्ज है। इसके बाद अटेली चला गया। बाद में फोन पर कंप्लीट दस्तावेजों की सूचना दी गई थी। दस्तावेजों की जांच के बाद बुधवार को स्वीकृति दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed