फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Radio Janmanas voice, which filled life with its colors: Vice Chancellor

रेडियो जनमानस की आवाज, जिसने जीवन को अपने रंगों से भरा : कुलपति

Tue, 14 Feb 2023 11:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 14 Feb 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Radio Janmanas voice, which filled life with its colors: Vice Chancellor
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) महेंद्रगढ़ के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा विश्व रेडियो दिवस के उपलक्ष्य में एक दिवसीय कार्यशाला लगाई गई। कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि रेडियो कानों में रस घोलता, मधुर संगीत और जरूरी जानकारी देने वाला मुफ्त, सशक्त, सरल एवं सुलभ जनसंचार माध्यम है। यह देश के जनमानस की आवाज है जो अपने कार्यक्रमों के जरिये देश की विविधता से अवगत करवाता है।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि रेडियो के साथ लोगों के जीवन की कहानियां जुड़ी है। रेडियो अपने कार्यक्रमों के जरिए आम आदमी के जीवन को अलग-अलग तरह के रंगों से भरता है।
विज्ञापन

कार्यशाला के प्रथम सत्र में रेडियो सिटी करनाल से आरजे रोकी ने विद्यार्थियों को रेडियो प्रोग्रामिंग, कॉपी राइटिंग और वॉइस मॉड्युलेशन के बारे में प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि रेडियो के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। यदि आप रेडियो जॉकी बनना चाहते हैं तो सिर्फ बोलना ही नहीं बल्कि क्या, कितना, कब और कैसे प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना है ये सब आना चाहिए। कार्यशाला के दूसरे सत्र में रेडियो जोकी भावना ने विद्यार्थियों के साथ सोशल मीडिया के क्षेत्र में रेडियो से संबंधित करियर संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि आरजे बनने के लिए आपको अच्छे ज्ञान के साथ-साथ और विविध शब्दावली पर पकड़ होनी चाहिए। चितकारा यूनिवर्सिटी से सह आचार्य प्रो. पंकज गर्ग ने बताया कि रेडियो के कार्यक्रम मुख्यत: शिक्षा, सूचना और मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए बनाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आकाशवाणी हिसार से पवन कुमार ने विद्यार्थियों के साथ क्षेत्रीय कार्यक्रमों की प्रस्तुति एवं निर्माण के गुर साझा किए। पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि रेडियो शुरुआत से ही शिक्षा, सूचना और मनोरंजन के साथ व्यक्तिगत एवं राष्ट्रीय विकास में सर्वाधिक भूमिका निभा रहा है। कार्यशाला में विभाग के शिक्षक डॉ. पंकज कुमार, डॉ. सुरेंद्र, डॉ. नीरज करण सिंह, आलेख एस नायक, डॉ. भारती बत्रा व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed