फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Radharani's cheers echoed in Mohalla Salampur during Prabhat Pheri.

Mahendragarh-Narnaul News: प्रभात फेरी के दौरान मोहल्ला सलामपुर में गूंजे राधारानी के जयकारे

Sun, 20 Oct 2024 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Radharani's cheers echoed in Mohalla Salampur during Prabhat Pheri.
नारनौल। प्रभात फेरी संगठन की ओर से रविवार सुबह मोहल्ला सलामपुरा में प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी के मुख्य यजमान प्रताप सिंह यादव, विजय सिंह यादव और शिवचरण यादव रहे, जिनको परिवार सहित ठाकुर जी का पूजन करवाया गया। प्रभात फेरी समिति के संरक्षक चेतन जिंदल के नेतृत्व में आयोजित की गई।
विज्ञापन

भक्तजन राधा नाम संकीर्तन करते हुए मुख्य यजमान के निवास स्थान मोहल्ला सालमपुरा से विभिन्न मोहल्लों में होते हुए वापस यजमान के निवास पर पहुंचे, जहां प्रभात फेरी का समापन हुआ। प्रभात फेरी का लोगों ने अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत कर ठाकुर जी का पूजन किया। प्रभात फेरी के दौरान विभिन्न प्रकार के वाद्य यंत्र बजाते हुए महिलाएं, पुरुष व बच्चे राधा नाम संकीर्तन कर रहे थे। प्रभात फेरी के समापन पर ठाकुर जी को माखन व मिश्री का भोग लगाकर सभी को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed