फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Radha Rani's cheers echoed in Mohalla Nai Sarai during Prabhat Pheri.

Mahendragarh-Narnaul News: प्रभात फेरी के दौरान मोहल्ला नई सराय में गूंजे राधा रानी के जयकारे

Sun, 30 Mar 2025 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Radha Rani's cheers echoed in Mohalla Nai Sarai during Prabhat Pheri.
फोटो नंबर-01प्रभात फेरी निकालते धार्मिक संस्था के सदस्य। स्रोत-संसथा
नारनौल। धार्मिक संस्था राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन द्वारा रविवार को मोहल्ला नई सराय में प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। नव संवत व नवरात्र स्थापना की प्रभात बेला में निकाली गई प्रभात फेरी में सर्व प्रथम यजमान गौरीशंकर मित्तल को परिवार सहित ठाकुर जी की पूजन करवा गया। इसके पश्चात सभी को चंदन तिलक लगाकर प्रभात फेरी का शुभारंभ किया गया। सैंकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष व बच्चों ने ढोल नगाड़ों के थाप पर राधा नाम का स्मरण किया। प्रभात फेरी यजमान के निवास स्थान से चलकर सैन चौक, शीतला माता चौक, पुरानी सराय, नई सराय से परिक्रमा करते हुए वापस यजमान के निवास स्थान पर जाकर सम्पन्न हुई। परिक्रमा मार्ग में लोगों ने अपने घरों से निकल कर प्रभात फेरी का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। प्रभात फेरी के दौरान राधे-राधे के जयकारों से शहर का माहौल वृंदावन जैसा बना रहा। इस मौके पर जानकारी देते संस्था के वरिष्ठ सदस्य भगतसिंह ने बताया कि आगामी प्रभात फेरी रामनवमी के अवसर पर मां चामुंडा देवी मंदिर में आयोजित की जाएगी। प्रभात फेरी के अंत में आरती के बाद सभी को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed