{"_id":"6aa5919cefcf2cca08020a4a","slug":"race-to-clean-up-before-cms-visit-55-tonnes-of-garbage-yet-to-be-cleared-from-the-city-narnol-news-c-203-1-mgh1004-129999-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सीएम के दौरे से पहले सफाई की दौड़, शहर से 55 टन कचरा उठाना बाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सीएम के दौरे से पहले सफाई की दौड़, शहर से 55 टन कचरा उठाना बाकी
विज्ञापन
फोटो संख्या:60- रेलवे रोड पर कूड़े का उठान करता सफाई कर्मचारी--संवाद
महेंद्रगढ़। सफाई कर्मचारियों के काम पर लौटने के बाद नगर पालिका ने शहर की सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए अभियान तेज कर दिया है। 17 सितंबर को मुख्यमंत्री के महेंद्रगढ़ दौरे को देखते हुए कर्मचारियों के पास शहर को साफ करने के लिए अब महज पांच दिन बचे हैं। हड़ताल के दौरान जमा हुए करीब 65 टन कचरे में से पहले दिन लगभग 10 टन कूड़ा उठाया गया। करीब 55 टन कचरा अब भी उठाया जाना बाकी है।
पिछले 37 दिनों से 47 सफाई कर्मचारी और 16 दमकल कर्मचारी लंबित मांगों को लेकर हड़ताल पर थे। इस दौरान मुख्य बाजार, मसानी चौकी, कांप्लेक्स, नपा रोड और कई प्रमुख मार्गों के किनारे कूड़े के ढेर लग गए। कर्मचारियों का कहना है कि जमा कचरा हटाने में सामान्य दिनों से अधिक समय लगेगा और करीब एक सप्ताह में व्यवस्था पूरी तरह पटरी पर आने की उम्मीद है।
-- -- -- -- -- -
- वर्जन
कर्मचारियों से शहर में मुख्य चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थनों पर लगें कूड़े के उठान किया। वहीं कुछ कर्मचारियों की ड्यूटी वार्डों में लगाई गई है। सफाई व्यवस्था पटरी पर आने में एक सप्ताह का समय लगेगा।-रमेश सैनी, प्रधान, नगर पालिका महेंद्रगढ़