फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   'Raas' is the union of the individual soul with the Supreme God (Parabrahma): Pt. Kuldeep.

जीव का परब्रह्म ईश्वर से मिलन है रास : पं. कुलदीप

Thu, 02 Jul 2026 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 02 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
'Raas' is the union of the individual soul with the Supreme God (Parabrahma): Pt. Kuldeep.
फोटो संख्या:74-गांव लावण में  श्रीमद्भागवत कथा के दौरान  श्रीकृष्ण- रु​क्मिणी विवाह की  झांकी न
महेंद्रगढ़। गांव लावण में बाबा समाधि वाले मंदिर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन पं. कुलदीप भारद्वाज ने भगवान श्रीकृष्ण- रुक्मिणी विवाह की कथा सुनाई। भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी के विवाह की झांकी सजाई गई। उन्होंने कहा कि रास जीव का परब्रह्म ईश्वर के साथ मिलन है। आस्था और विश्वास के साथ भगवत प्राप्ति का फल प्राप्त होता है तो उसे रास कहा जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो भक्त ईश्वर प्रेम में आनंदित होते हैं और श्रीकृष्ण तथा रुक्मिणी के विवाह में शामिल होते हैं, उनकी समस्या हमेशा के लिए समाप्त हो जाती है। कथाव्यास ने कहा जब जीव में अभिमान आता है, भगवान उनसे दूर हो जाता है।
विज्ञापन

कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का प्रथम विवाह विदर्भ देश के राजा की पुत्री रुक्मिणी के साथ संपन्न हुआ। लेकिन रुक्मिणी को श्रीकृष्ण द्वारा हरण कर विवाह किया गया। इस कथा में समझाया गया कि रुक्मिणी स्वयं साक्षात लक्ष्मी है और वह नारायण से दूर रह ही नही सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि जीव अपने धन अर्थात लक्ष्मी को भगवान के काम में लगाए तो ठीक नही तो फिर वह धन चोरी द्वारा, बीमारी द्वारा या अन्य मार्ग से हरण हो ही जाता है। धन को परमार्थ में लगाना चाहिए और जब कोई लक्ष्मी नारायण को पूजता है या उनकी सेवा करता है तो उन्हें भगवान की कृपा स्वत: ही प्राप्त हो जाती है।

इस मौके पर रामभक्त यादव, सुजान सिंह, कृष्ण यादव, मिलूराम यादव, लालसिंह यादव, सुभाष यादव, कुलदीप यादव, जयप्रकाश यादव, विद्या धन मिस्त्री, भूरी देवी, किरण देवी, कमलेश देवी, सुमित्रा, मनोज देवी, बिमला देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed