{"_id":"607480768ebc3ec39955fdaf","slug":"purchased-a-total-of-30-thousand-512-quintals-of-wheat-from-514-in-mahendragarh-kanina-satnali-narnol-news-rtk6041520122","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़, कनीना, सतनाली में 514 से कुल 30 हजार 512 क्विंटल गेहूं खरीदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़, कनीना, सतनाली में 514 से कुल 30 हजार 512 क्विंटल गेहूं खरीदा
विज्ञापन
सोमवार को महेंद्रगढ़, सतनाली, कनीना की मंडियों में 514 से कुल 30 हजार 512 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। महेंद्रगढ़ अनाज मंडी में 31 किसानों से 1891 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। सतनाली में 136 किसानों से 16621.5 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। कनीना में 347 किसानों से करीब 12 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। तीनों मंडियों में उठान की प्रक्रिया भी जारी रही।
हैफड अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि सोमवार को महेंद्रगढ़ में अनाज मंडी में 31 किसानों का 1891 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। अब तक 4200 बैग का उठान हो चुका है। मंडी में केवल सोमवार के दिन का उठान रह गया है। अन्य दिनों में खरीदे गए गेहूं का पूरा उठान हो चुका है। सतनाली अनाज मंडी में गेहूं खरीद का आंकड़ा 75 हजार क्विंटल को पार कर चुका है। मार्केट कमेटी ऑक्शन रिकॉर्डर हरिकिशन ने बताया कि मंडी में सोमवार को 136 किसानों से 16621.5 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। इस प्रकार अब तक 75901.5 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि मंडी में खरीदे गए गेहूं की पैकिंग एवं उठान का काम भी तेजी से जारी है। अब तक 64 हजार बैग गेहूं का उठान करवाया जा चुका है।
कनीना मंडी में सोमवार 347 किसान अपनी गेहूं की फसल को बेचने के लिए पहुंचे। हैफेड अधिकारी सतेंद्र यादव ने बताया कि कनीना मंडी में सोमवार को 347 किसानों से करीब 12 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है। उन्होंने बताया कि एक अप्रैल से अब तक कनीना मंडी में 1263 किसानों से 48014 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। सोमवार को मंडी से 30 हजार गेहूं के बैगों का उठान कार्य करवाया गया है। अभी तक मंडी से करीब 60200 गेहूं के बैगों का उठान कार्य करवाया जा चुका है।