{"_id":"6ab42d12cefcc904b10aa30e","slug":"public-health-engineering-department-amidst-government-claims-of-providing-tap-water-to-every-household-narnol-news-c-196-1-nnl1004-145702-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: कागजों में हर घर जल, हकीकत में 56 हजार परिवार अब भी प्यासे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: कागजों में हर घर जल, हकीकत में 56 हजार परिवार अब भी प्यासे
विज्ञापन
नारनौल। हर घर तक नल से जल पहुंचाने के सरकारी दावों के बीच जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अपने आंकड़ों ने इन दावों की परतें उधेड़ दी हैं। विभाग की जांच में सामने आया है कि प्रदेश के 157 महाग्रामों में 56,747 परिवारों तक अभी भी अधिकृत पेयजल कनेक्शन नहीं पहुंचा है। यह आंकड़ा तब सामने आया जब विभाग ने बिस्वास डाटा को 2011 की जनगणना से मिलाकर परखा।
जनगणना के अनुसार इन महाग्रामों में 3,33,126 परिवार दर्ज हैं जबकि विभाग के अपने बिस्वास डाटा में सिर्फ 2,08,609 कनेक्शन मिले। यानी हर चौथा घर सरकारी रिकॉर्ड में भी नल कनेक्शन से वंचित है।
महेंद्रगढ़ जिले का सतनाली भी इसमें शामिल है जहां जनगणना के मुताबिक 1,874 परिवार हैं, मगर परिवार पहचान पत्र डाटा में केवल 1,565 घरेलू कनेक्शन दर्ज मिले, यानी स्थानीय स्तर पर भी वही लापरवाही दोहराई गई जो पूरे प्रदेश में उजागर हुई है।
विज्ञापन
अब डैमेज कंट्रोल में जुटा महकमा
गड़बड़ी सामने आने के बाद अब विभाग डैमेज कंट्रोल में जुटा गया है। 22 सितंबर को जारी पत्र में सभी महाग्रामों में शत-प्रतिशत क्रियाशील और अधिकृत नल कनेक्शन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जमीनी हकीकत जानने के लिए अब हर सर्किल से एक-एक महाग्राम चुनकर डोर-टू-डोर सर्वे कराया जाएगा जिसमें केवल कनेक्शनों की गिनती ही नहीं, बल्कि जिन घरों में कनेक्शन नहीं है, उसके कारण भी दर्ज होंगे। घरेलू के अलावा औद्योगिक, व्यावसायिक और संस्थागत कनेक्शनों की जानकारी भी मांगी गई है।
तीन दिन में डाटा और एक सप्ताह में सर्वे रिपोर्ट का फरमान
अधिकारियों को तीन दिन में प्रारंभिक डाटा निर्धारित प्रारूप में और एक सप्ताह में डोर-टू-डोर सर्वे रिपोर्ट एक्सेल व हस्ताक्षरित पीडीएफ में भेजने को कहा गया है लेकिन जिस विभाग की निगरानी में वर्षों तक यह अंतर छिपा रहा, उसकी तय समयसीमा पर सर्वे कितना पारदर्शी होगा, यह देखने वाली बात होगी।
पलवल के सबसे ज्यादा 17 गांव शामिल
महाग्रामों में सबसे ज्यादा गांव पलवल के 17 और करनाल के 16 शामिल हैं। भिवानी के 14, कैथल व नूंह के 13-13 तथा हिसार के 12 गांव सूची में हैं। महेंद्रगढ़ का सतनाली भी इस सूची में शामिल हैं। इसके अलावा अंबाला के 3, चरखी दादरी के 3, फरीदाबाद के 5, फतेहाबाद के 7, गुरुग्राम के 5, हांसी के 6, झज्जर के 4, जींद के 7, कुरुक्षेत्र के 3, महेंद्रगढ़ के 2, पंचकूला के 2, पानीपत के 8, रोहतक के 5, सिरसा के 4, सोनीपत के 4, यमुनानगर के 4 महाग्राम शामिल है।
वर्जन:
सतनाली महाग्राम में शामिल है। यहां पर सर्वे करा कर बचे हुए घरों में भी नल कनेक्शन करवा दिया जाएगा। इसको लेकर रिपोर्ट भी मांगी गई है।-एसपी जोशी, अधीक्षण अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग नारनौल