फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Public Health Department will soon issue tender for super sucker machine, will provide relief from sewer leakage.

Mahendragarh-Narnaul News: जन स्वास्थ्य विभाग सुपर सकर मशीन का टेंडर जल्द करेगा जारी, सीवर लीकेज से मिलेगी राहत

Tue, 13 Aug 2024 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 13 Aug 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Public Health Department will soon issue tender for super sucker machine, will provide relief from sewer leakage.
फोटो नंबर-08रात के समय सिंघाना रोड पर सीवर की सफाई करते कर्मचारी।
नारनौल। बारिश के दिनों में सीवर लीकेज की समस्या बनी हुई है। इसको दुरुस्त करने के लिए जन स्वास्थ्य विभाग तैयारियों में लगा है। सीवर लीकेज के लिए जन स्वास्थ्य विभाग आगामी दिनों में जल्द ही सुपर सकर मशीन के लिए टेंडर जारी करेगा। जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुछ दिन पहले भी सुपर सकर मशीन के लिए टेंडर जारी किया गया था, लेकिन उस समय किसी भी एजेंसी द्वारा हिस्सा नहीं लिया गया था। सुपर सकर मशीन के द्वारा सीवर की गहराई तक सफाई की जा सकती है।
विज्ञापन

सीवर की नियमित सफाई नहीं होने के कारण बरसात के मौसम में थैली और प्लास्टिक जैसी वस्तुएं सीवर मैनहोल में फंस जाती हैं। इससे सीवर की निकासी अवरुद्ध हो जाती है। इससे सीवर ओवरफ्लो जैसी समस्या बन जाती है। सुपर सकर मशीन द्वारा सफाई होने के बाद सीवर ब्लॉक को स्थायी रूप से हटाया जा सकता है और बार-बार होने वाली लीकेज की समस्या को दूर किया जा सकता है।
विज्ञापन


सीवर लीकेज को दूर करने के लिए रात के समय भी किया जा रहा कार्य
रेवाडी रोड, सिंघाना रोड, श्याम काॅलोनी, गांधी कॉलोनी, नई सराय सहित शहर में अनेक स्थान पर सीवर लीकेज की समस्या बनी हुई है। लीकेज सीवर की सफाई के लिए सफाई कर्मियों की कुछ टीम का गठन किया गया है। लोगों को लीकेज की समस्या का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए सभी टीम रात को भी सीवर सफाई का कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीवर लीकेज की सफाई के लिए सुपर सकर मशीन का टेंडर जल्द जारी किया जाएगा। मशीन के लिए पहले भी टेंडर जारी किया था, लेकिन उस समय किसी एजेंसी ने टेंडर में हिस्सा नहीं लिया था। सुपर सकर मशीन द्वारा सीवर मैनहोल को गहराई तक साफ किया जा सकता है। सीवर की नियमित सफाई के लिए कुछ टीमों का गठन किया गया है। लीकेज से लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पडे़, इसलिए रात को भी सीवर सफाई का कार्य किया जा रहा है।

-आकाश यादव, जेई, जन स्वास्थ्य विभाग, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed