{"_id":"646fb809456fb21ab301e2c8","slug":"public-dialogue-in-7-hours-20-minutes-helicopter-will-fly-from-satnali-at-525-pm-narnol-news-c-203-1-sroh1010-187-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"7 घंटे 20 मिनट में जनसंवाद, शाम 5:25 पर सतनाली से हेलिकॉप्टर से भरेंगे उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
7 घंटे 20 मिनट में जनसंवाद, शाम 5:25 पर सतनाली से हेलिकॉप्टर से भरेंगे उड़ान
Fri, 26 May 2023 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 26 May 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
सतनाली में मुख्यमंत्री जनसंवाद कार्यक्रम को लेकर तैयारियां करते कर्मचारी।
महेंद्रगढ़। मुख्यमंत्री अपने जन संवाद कार्यक्रम के अंतिम दिन महेंद्रगढ़ क्षेत्र में तीन स्थानों पर जनसंवाद करेंगे। शुक्रवार से महेंद्रगढ़ विधानसभा के गांव नांगल सिरोही के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बवानियां में खेल मैदान के नजदीक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व सतनाली के सामुदायिक केंद्र में जनसंवाद कार्यक्रम करेंगे।
मुख्यमंत्री जनसंवाद कार्यक्रम के अंतिम पड़ाव में सुबह 10 बजे से शाम 5:20 तक महेंद्रगढ़ क्षेत्र के तीनों कार्यक्रमों में लोगों के साथ संवाद करेंगे। सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक नांगल सिरोही के सामुदायिक केंद्र पर जनसंवाद करेंगे। इसके बाद गांव बवानियां में 12:20 से 1:50 तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में लोगों से रूबरू होंगे। वहीं अंतिम पड़ाव में 3:10 से शाम 4:40 बजे तक सतनाली के सामुदायिक भवन में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम पूरा होने के बाद मुख्यमंत्री सतनाली में बने हेलीपैड से 5:25 पर हेलिकाप्टर के माध्यम से दिल्ली सफदरजंग के लिए उड़ान भरेंगे।
कहां मिलेगा कितना समय:
मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे से 11.30 डेढ़ घंटे नांगल सिरोही, 12:20 से 1:50 बजे तक 90 मिनट गांव बवानियां में तथा 3.10 से 4:40 तक 90 मिनट सतनाली के सामुदायिक भवन में जन संवाद करेंगे।