{"_id":"610ff92f8ebc3e6eb66a1cbb","slug":"pti-teachers-continue-their-gradual-fast-on-the-420th-day-narnol-news-rtk6203610150","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारीरिक शिक्षकों के क्रमिक अनशन का 420वां दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारीरिक शिक्षकों के क्रमिक अनशन का 420वां दिन
विज्ञापन
धरने पर बैठे बर्खास्त पीटीआई। संवाद
- फोटो : Narnol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो नंबर 02
पीटीआई अध्यापकों का 420वें दिन भी क्रमिक अनशन जारी
- रोजगार बहाली को लेकर दे रहे हैं अध्यापक धरना
संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल। शारीरिक शिक्षकों ने रोजगार बहाली को लेकर अपना क्रमिक अनशन रविवार 420वें दिन भी चितवन वाटिका में जारी रखा। धरने की अध्यक्षता कर रहे संघर्ष समिति के नांगल चौधरी ब्लॉक प्रधान धर्मेंद्र सहरावत ने बताया कि रविवार को पूर्व जिला प्रधान कमल सिंह, कोषाध्यक्ष मुकेश शर्मा, महेंद्र सिंह और नौरंग लाल धरने पर बैठे।
उन्होंने बताया कि लगातार आंदोलन के बाद भी पीटीआई अध्यापकों के हौसले बुलंद हैं और जब तक उनका रोजगार बहाल नहीं हो जाता तब तक उनका आंदोलन निरंतर जारी रहेगा। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के राज्य सचिव धर्मपाल शर्मा ने कहा कि निर्दोष होने के बावजूद सेवा से बर्खास्तगी का दंश झेल रहे पीटीआई अध्यापकों की कोई सुध ना लेना मौजूदा सरकार की हठधर्मिता को दर्शाता है। उन्होंने अपील की कि सरकार पीटीआई अध्यापकों के साथ अपना रहे दोगले रवैए को त्यागकर इनका रोजगार बहाल करने का सार्थक प्रयास करे।