नारनौल। कार्यमुक्त पीटीआई अध्यापकों ने पीटीआई संघर्ष समिति के नेतृत्व में चितवन वाटिका में चौथे दिन भी क्रमिक भूख हड़ताल जारी रखी। धरना स्थल से टीचर प्रदर्शन करते हुए नांगल चौधरी के विधायक डॉ. अभय सिंह के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। टीचरों ने थाली बजाकर सरकार को जगाने का काम किया। प्रदेश में कार्यमुक्त पीटीआई के समर्थन में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ, राजकीय प्राथमिक शिक्षा संघ, शारीरिक शिक्षा अध्यापक संघ, हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन और तमाम शिक्षा संगठनों के अलावा डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन हरियाणा जिला महेंद्रगढ़, पीडब्ल्यूडी , सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के वर्कर्स यूनियन की सभी इकाइयों एवं किसान यूनियन ने समर्थन किया।