फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   pti hunger strike continues for ninth day

बर्खास्त पीटीआई की क्रमिक भूख हड़ताल नौंवे दिन भी जारी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 01:05 PM IST
विज्ञापन
pti hunger strike continues for ninth day
धरने पर बैठे पीटीआई - फोटो : AMAR UJALA
पीटीआई संघर्ष समिति की चितवन वाटिका में नौंवे दिन भी पीटीआई टीचरों की क्रमिक भूख हड़ताल जारी रखी। इसके साथ अन्य संगठन भी शामिल हुए। हरियाणा अध्यापक संघ के जिला सचिव दिनेश यादव ने बताया कि यह लड़ाई अब केवल मात्र पीटीआई साथियों की नहीं है,यह लड़ाई पूरे समाज व कर्मचारी संगठनों की एवं अन्य राजनीतिक दलों की सांझी लड़ाई है। इस संघर्ष में पीटीआई साथियों का साथ दे रहे हैं। सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान कौशल यादव एवं केंद्रीय कमेटी के प्रदेश महासचिव महेंद्र बोयत ने कहा कि आंदोलन पूरे प्रदेश में चल रहा है। पिछले दिनों पीटीआई साथियों द्वारा शिक्षा मंत्री से रोजगार बहाली के लिए उनसे मिलने का प्रयास किया गया तो मंत्री ने छह पीटीआई पर मुकदमें दर्ज करवा दिए। ग्राम पंचायत थनवास के सरपंच सेवा राम एवं पंचायत अमरपुरा के सरपंच कुलदीप सिंह ने सभी पंचायतों से आगे आने को कहा। हसला के ब्लॉक नारनौल के जिला प्रधान सुरेंद्र यादव ने भी आह्वान किया कि इस कर्मचारी विरोधी सरकार ने कर्मचारियों के खिलाफ लगातार कर्मचारी विरोधी निर्णय ले रही है। इस लड़ाई में हसला पीटीआई साथियों को अपना पूर्ण सहयोग और समर्थन करती रहेगी। धरने को अध्यापक संघ के जिला प्रधान रमेश कुमार, राज्य सचिव धर्मपाल शर्मा, प्रदेश महासचिव महेंद्र सिंह बोयत, संघर्ष समिति के जिला प्रधान आशीष यादव, हजरत के प्रधान वीरेंद्र चौहान व पीटीआई संघर्ष समिति के जिला प्रधान आशीष यादव ने भी संबोधित किया। इस मौके पर कुलदीप सिंह, कमल सिंह, नरेंद्र सिंह, सूबे सिंह, विजय सिंह, धर्मेंद्र शेरावत, कैलाश चंद, विनोद कुमार ,जगमिंदर बल्हारा, मुकेश कुमार, सुरेंद्र सिंह शर्मिला, प्रोमिला, रेशमदेवी, सुलक्ष्णा, विजेश कुमारी, सावित्री देवी, कृपा देवी, सीता कुमारी, बबीता, स्नेहलता, प्रोमिला, सरोज देवी व ज्योति समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed