फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Provided food to needy people on the first death anniversary of Pavitra Devi

Mahendragarh-Narnaul News: पवित्रा देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर जरूरतमंद लोगों को करवाया भोजन

Fri, 23 Aug 2024 12:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Provided food to needy people on the first death anniversary of Pavitra Devi
नारनौल। रोटरी क्लब द्वारा महावीर चौक पर संचालित रोटरी रसोई पर पिछले 5 वर्षों से लगातार प्रतिदिन मात्र 10 रुपए में जरूरतमंद लोगों को भोजन करवाया जाता है। जिसमें क्लब के सदस्यों के अलावा क्षेत्र के अन्य गणमान्य जन भी अपने जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ, पितृजनों की पुण्यतिथि आदि के विशेष अवसर पर रसोई में अपने हाथों से भोजन सेवा कर अपना विशेष सहयोग प्रदान करते हैं।
विज्ञापन


इसी कड़ी में वीरवार को स्वर्गीय पवित्रा देवी की प्रथम पुण्य तिथि के अवसर पर उनके सुपुत्र अमित यादव एवं उनकी पत्नी हसल प्रधान शर्मीला यादव ने रोटरी रसोई पर करीब 300 से 350 जरूरतमंद लोगों को भोजन करवाया। लोगों को भोजन करवाकर अपनी माताजी को याद करते हुए अमित यादव ने कहा कि उनकी माताजी पवित्रा देवी बड़ी ही धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थी। जो सदैव पूजा पाठ व दान धर्म में विश्वास करती थी। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए रोटरी रसोई के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को भोजन करवाकर आज उन्हें याद किया। रोटरी प्रधान विनोद चौधरी ने सभी सदस्यों के साथ अमित यादव के सहयोग के लिए उन्हें पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अमित यादव की बहन रजनी, सारिका, धर्मपाल यादव, वीरमती, सावित्री देवी, सरोज देवी, राजकुमार चौधरी, प्रवीण संघी, हितेश वर्मा एडवोकेट, राजकुमार यादव एडवोकेट, विजय जिंदल, गोपाल मित्तल, पवन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed