फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Protest continues for 325th day demanding cut

Mahendragarh-Narnaul News: कट की मांग को लेकर 325वें दिन भी धरना जारी

Thu, 01 Feb 2024 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 01 Feb 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Protest continues for 325th day demanding cut
कट की मांग को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीण।
कनीना। राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत-सेहलंग के बीच कट के लिए धरने कि अध्यक्षता चेयरमैन सतपाल पोता ने की। उन्होंने बताया कि शीत लहर चलने के कारण धरना स्थल पर बैठे बुजुर्ग बीमार हो रहे हैं। राज्य सरकार और केंद्र सरकार के प्रति क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के द्वारा दादरी, चिड़िया, बाघोत वाया सेहलंग से उन्हाणी तक रोड को स्टेट हाईवे की मंजूरी दे दी गई है और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 152 डी पर बाघोत-सेहलंग के बीच कट की घोषणा की हुई है, लेकिन अब तक आधिकारिक तौर पर कोई पत्र नहीं मिला है, जब तक सरकार 152डी पर बाघोत-सेहलंग के बीच कट का काम शुरू नहीं करती है हमारा धरना जारी रहेगा। धरना संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय सिंह चेयरमैन ने बताया कि धरने को चलते 325 दिन हो गए हैं। इस मौके पर आचार्य मक्खन लाल स्वामी बसई, नरेंद्र कुमार शास्त्री छिथरौली, डॉ लक्ष्मण सिंह, पहलवान रणधीर सिंह, पूर्व सरपंच बेड़ा सिंह, सुरेंद्र सिंह, रामकिशन, बाबूलाल, मोहित सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed