फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Protest called off following MLA's assurance.

Mahendragarh-Narnaul News: विधायक के आश्वासन पर खत्म किया धरना

Sat, 12 Sep 2026 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Protest called off following MLA's assurance.
फोटो नंबर-15स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते आयुष कॉलेज के विद्यार्थी। संवाद
नारनौल। बाबा खेतानाथ आयुष कॉलेज के विद्यार्थियों ने इंटर्नशिप के दौरान मिलने वाले स्टाइपेंड में बढ़ोतरी की मांग को लेकर शनिवार को प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने कहा कि कई वर्षों से स्टाइपेंड की राशि में बढ़ोतरी नहीं हुई है जबकि महंगाई लगातार बढ़ी है। उन्होंने सरकार से स्टाइपेंड बढ़ाकर 25 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग की।
विज्ञापन

विधायक ओम प्रकाश यादव विद्यार्थियों के बीच पहुंचे और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सामने यह मुद्दा उठाया जाएगा। विधायक ने कहा कि विद्यार्थियों की मांग को सरकार तक मजबूती से पहुंचाकर समाधान का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। आश्वासन के बाद विद्यार्थियों ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों राजन, दीपा और मनोज ने बताया कि आयुष पाठ्यक्रम में साढ़े चार साल की पढ़ाई के बाद एक साल की अनिवार्य इंटर्नशिप होती है। इस दौरान विद्यार्थी अस्पताल में मरीजों के उपचार समेत कई चिकित्सकीय कार्यों में जिम्मेदारी निभाते हैं। इसके बावजूद उन्हें मिलने वाला स्टाइपेंड वर्ष 2011 में तय राशि के स्तर पर ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने बताया कि कॉलेज में दूसरे जिलों और शहरों से भी छात्र पढ़ने आते हैं। इंटर्नशिप के दौरान उन्हें कमरे का किराया, भोजन, परिवहन और अन्य खर्च खुद उठाने पड़ते हैं। मौजूदा स्टाइपेंड इन खर्चों के मुकाबले काफी कम है, जिससे आर्थिक परेशानी होती है।

विद्यार्थियों ने एमबीबीएस और बीडीएस इंटर्न के स्टाइपेंड में हुई बढ़ोतरी का हवाला देते हुए आयुष इंटर्न के स्टाइपेंड में भी समय के अनुसार बढ़ोतरी करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed