फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Prostitution busted, five girls and two young men detained from hotel

Mahendragarh-Narnaul News: देह व्यापार का भंडाफोड, होटल से पांच युवती व दो युवक हिरासत में लिये

Wed, 08 Nov 2023 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 08 Nov 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Prostitution busted, five girls and two young men detained from hotel
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ पुलिस ने नारनौल रोड पर स्थित एक होटल पर मंगलवार दोपहर छापा मारकर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। इस दाैरान पुलिस ने पांच महिलाओं समेत सात लाेगाें काे हिरासत में लिया है। पुलिस की प्राथमिक जांच में खुलासा हुआ है कि देह व्यापार में शामिल यह युवतियां दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुरुग्राम व अन्य राज्यों से हैं।
विज्ञापन

डीएसपी जितेंद्र के नेतृत्व में निरीक्षक शारदा देवी व टीम महेंद्रगढ़-नारनौल रोड पर स्थित राव होटल पहुंची। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि महेंद्रगढ़-नारनौल रोड पर स्थित राव होटल में युवतियों से अनैतिक कार्य करवाया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर डीएसपी जितेंद्र के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। निरीक्षक शारदा देवी भी टीम में शामिल रही।
विज्ञापन

पुलिस टीम की ओर से होटल में नकली ग्राहक बनाकर भेजा और सौदा तय होने के बाद टीम को इशारा किया गया। नकली ग्राहक से इशारा पाने के बाद टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से होटल संचालक, होटल मैनेजर और 5 युवतियों को हिरासत में ले लिया। टीम सभी को शहर थाना महेंद्रगढ़ में लेकर पहुंची। प्राथमिक जांच के उपरांत आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को लगातार हाेटलाें में देह व्यापार हाेने की शिकायतें मिल रही थी। उन्हाेंने गुप्त सूचना पर एक हाेटल पर छापा मारा। इस दाैरान वहां पांच युवतियां इस मामले में संलिप्त मिली। उन्हाेंने हाेटल मालिक, हाेटल के मैनेजर व पांचाें महिलाओं काे हिरासत में लिया है। गिरफ्तार की गई युवतियां गुरुग्राम, दिल्ली व अन्य राज्याें से है। अभी इनसे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में अन्य लाेगाें के इस मामले से जुड़े हाेने की भी संभावना है। जांच के उपरांत ही सारा खुलासा हो पाएगा।
-जितेंद्र, डीएसपी, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed