{"_id":"578fbbec4f1c1bb52ac4b4f8","slug":"programme-in-nranaul","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर वर्ग के लोगों को लाभ पहुंचाना मकसद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर वर्ग के लोगों को लाभ पहुंचाना मकसद
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Wed, 20 Jul 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला रेडक्रास समिति के प्रधान और उपायुक्त संजीव वर्मा के मार्गदर्शन में जिला स्तर पर तीन दिवसीय जेआरसी काउंसलर कैंप बुधवार से शुरू हुआ। इस कैंप का उद्घाटन जिला शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार लावनिया ने रेडक्रास के संस्थापक के चित्र के पर पुष्प अर्पित करके किया गया।
लावनिया ने कैंप में भाग ले रहे प्रतिभागियों को बताया गया कि रेडक्रास सही मायनों में मानव कल्याणकारी संस्था है जो उपायुक्त के दिशा-निर्देश अनुसार समय-समय पर विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाती रहती है।
उपायुक्त हर समय यह संभव प्रयास करते रहते हैं कि समाज के हर वंचित वर्ग को सरकार की योजनाओं का पूर्ण लाभ प्राप्त हो। इस कैंप में भाग ले रहे प्रतिभागियों को पूरी लग्न के साथ ट्रेनिंग प्राप्त करने बारे कहा गया ताकि इसी प्रकार प्रशिक्षण अध्यापक अपने-अपने स्कूलों में प्रदान करें। इस कैंप में जिले के विभिन्न स्कूलों के 54 अध्यापक भाग ले रहे हैं। इस कैंप में टेकचंद यादव द्वारा प्राथमिक सहायता के बारे जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर जिला रेडक्रास समिति सचिव मनोरंजन शर्मा, जिला प्रशिक्षण अधिकारी प्रेमप्रकाश, मंच संचालक आनंद जोशी आदि थे।