फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Prof Tankeshwar Kumar said On occasion of Republic Day in Mahendragarh Constitution binds citizens together

Mahendragarh: गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रो. टंकेश्वर कुमार बोले, नागरिकों को एक सूत्र में बांधता है संविधान

Fri, 26 Jan 2024 02:19 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 26 Jan 2024 02:19 PM IST
सार

प्रो. टंकेश्वर कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस सभी भारतीयों के लिए गौरव का दिन है। इस दिन हमें अपना संविधान मिला, जो हमें यह बताता है कि हमारे देश को कैसे चलाना चाहिए। यह संविधान ही है जो भारत के नागरिकों को एक सूत्र में बांधे रखता है।

विज्ञापन
Prof Tankeshwar Kumar said On occasion of Republic Day in Mahendragarh Constitution binds citizens together
प्रो. टंकेश्वर कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत का 75वां गणतंत्र दिवस हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने सर्वप्रथम विश्वविद्यालय के शैक्षणिक खंड तीन स्थित विद्या वीरता स्थल पर वीर सैनिकों को नमन किया। इसके पश्चात प्रशासनिक खंड स्थित उद्यान में कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने ध्वज फहराया। इस अवसर पर  उन्होंने शिक्षकों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। कुलपति ने इस अवसर पर देश की सीमा पर तैनात वीर सैनिकों के त्याग, बलिदान व शौर्य को भी नमन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की प्रथम महिला प्रो. सुनीता श्रीवास्तव, समकुलपति प्रो. सुषमा यादव, कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। 

विज्ञापन


प्रो. टंकेश्वर कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस सभी भारतीयों के लिए गौरव का दिन है। इस दिन हमें अपना संविधान मिला, जो हमें यह बताता है कि हमारे देश को कैसे चलाना चाहिए। यह संविधान ही है जो भारत के नागरिकों को एक सूत्र में बांधे रखता है। संविधान ही वह दस्तावेज है जो देश के नागरिकों के अधिकार और कर्त्तव्यों के बारे में बताता है। आज के दिन हम उन बहादुर लोगों के बलिदान को याद करते हैं जिन्होंने हमारे देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी और भारत को एक गणतंत्र बनाने में योगदान किया।
विज्ञापन


कुलपति ने कहा कि हम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में वैश्विक स्तर पर नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत की अध्यात्मिक व सांस्कृतिक विरासत को दुनिया में नई पहचान मिल रही है और हमारा यह नैतिक कर्त्तव्य है कि हम अपने गौरवशाली इतिहास व संस्कृति से अपनी आने वाली पीढ़ियों को भी अवगत कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलपति ने देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने वाले महात्मा गाँधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, चन्द्र शेखर आजाद, लाला लाजपत राय, सरदार पटेल, लाल बहादुर शास्त्री, जवाहर लाल नेहरू जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों को याद किया। उन्होंने इस अवसर पर सभी को संकल्प कराया कि हम सब मिलकर सशक्त, आत्मनिर्भर विकसित भारत का निर्माण करेंगे। सभी नागरिकों को संविधान के प्रति सजग करेंगे और सबको समान रूप से जीने का अवसर प्रदान करेंगे। अमृतकाल की परिकल्पना को साकार करने में योगदान देंगे।  

विश्वविद्यालय की प्रगति का जिक्र करते हुए कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु आवश्यक प्रयासों में विश्वविद्यालय ने इस साल में शोध, नवाचार, अध्ययन-अध्यापन के एक उत्कृष्ट केंद्र के रूप में अपनी पहचान बनाई। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में नए अतिथि गृह का संचालन शुरु हो चुका है और पुस्तकालय एवं जिले में अपनी तरह का सबसे बड़े सभागार के नए भवन के निर्माण की प्रक्रिया भी शुरु हो गई है।

कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय के तीन विभागों भौतिकी, गणित व पर्यावरण अध्ययन को प्रतिष्ठित डीएसटी-एफआईएसटी ग्रांट प्राप्त हुई है। इसी के साथ-साथ विश्वविद्यालय में संचार मंत्रालय के अंतर्ग 5जी यूज केस लैब और यूजीसी के सहयोग से ईवी व मैट्रो लैब स्थापित होने जा रही है। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय अपने सामाजिक सरोकारों का भी उल्लेख किया। 


कार्यक्रम के अंत में विश्वविद्यालय कुलपति ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश के सैनिकों, किसानों व बुद्धिजीवियों के प्रयासों की सराहना की और सभी को मिलकर भारत की प्रगति में योगदान के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के मंच का संचालन डॉ. रेनु यादव ने किया। आयोजन में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न देशभक्ति प्रस्तुतियां दीं। इनमें डॉ. पूजा यादव, डॉ. नीरज कर्ण सिंह, शंकर शर्मा, आयान, भाग्यश्री, सपना, पार्थ, कुशांश, हिमांशी, वैष्णवी व गार्गी की प्रस्तुतियां प्रमुख रहीं। कार्यक्रम के अंत में विश्वविद्यालय की कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed