{"_id":"69ecfc3fa0d421c8f102f0c5","slug":"procurement-process-sluggish-possibility-of-increased-arrivals-of-mustard-and-wheat-narnol-news-c-196-1-nnl1004-139086-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: उठान प्रक्रिया सुस्त, सरसों व गेहूं की आवक में बढ़ोतरी की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: उठान प्रक्रिया सुस्त, सरसों व गेहूं की आवक में बढ़ोतरी की संभावना
विज्ञापन
नारनौल/मंडी अटेली। सरसों व गेंहू की सरकारी खरीद इस बार अनुमान से बहुत कम है। फिर भी उठान प्रक्रिया धीमी है। आगामी दिनों में सरसों व गेंहू की सरकारी खरीद में आवक बढ़ने की संभावना है। ऐसे में धीमी उठान प्रक्रिया किसानों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है।
उठान का टेंडर जिस कंपनी को दिया गया है उनके पास श्रमिकों और वाहनों की कमी है। अटेली व नारनौल मंडी में केवल 1-1 वाहन को उठान के कार्य पर लगाया गया है। अटेली में गेंहू की सरकारी खरीद लंबे समय से की जा रही है लेकिन गेंहू के उठान का कार्य करीब 10 दिन पहले ही शुरू किया गया है और प्रतिदिन औसतन केवल 65 क्विंटल गेंहू का उठान किया जा रहा है।
मंडी अटेली में गत शुक्रवार तक 9580 क्विंटल गेंहू की सरकारी खरीद की गई है। इसमें से करीब 6500 क्विंटल गेंहू का उठान किया गया है। वहीं नारनौल में अब तक 970 क्विंटल सरसों की सरकारी खरीद की गई है और 740 क्विंटल सरसों का उठान किया जा चुका है।
विज्ञापन
अटेली मंडी में शनिवार को 200 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई और नारनौल व नांगल चौधरी में गेंहू की आवक शून्य बनी हुई है। वहीं शनिवार को नारनौल में 240 क्विंटल व अटेली में 320 क्विंटल सरसों की सरकारी खरीद की गई।
-- -- -- -- -- -
वर्जन :
मंडी में सरसों व गेंहू की सरकारी खरीद सुचारू बनी हुई है। आवक की तुलना में उठान प्रक्रिया सामान्य है, यदि आवक में बढ़ोतरी होती है तो उठान प्रक्रिया को तेज करने का कार्य किया जाएगा। -प्रवीण भारद्वाज, जिला प्रबंधक, हैफेड, नारनौल