{"_id":"66faeb8650397ad2110ac71f","slug":"procurement-of-millet-will-start-from-today-cleanliness-arrangements-in-the-grain-market-have-been-improved-narnol-news-c-196-1-nnl1005-116647-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बाजरे की खरीद आज से की जाएगी शुरू, अनाज मंडी में सफाई व्यवस्था करवाई दुरुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बाजरे की खरीद आज से की जाएगी शुरू, अनाज मंडी में सफाई व्यवस्था करवाई दुरुस्त
विज्ञापन
फोटो नंबर-14नई अनाज मंडी में सफाई करते कर्मचारी। संवाद
नारनौल। बाजरे की खरीद 1 अक्तूबर से शुरू की जाएगी। बाजरे की खरीद के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 2625 रुपये निर्धारित किया गया है, जो पिछले वर्ष से 75 रुपये अधिक है। पिछले वर्ष बाजरे के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 2550 रुपये था। नारनौल और नांगल चौधरी में हैफेड और कनीना, महेंद्रगढ़, सतनाली व अटेली में वेयर हाउस द्वारा खरीद की जाएगी। नारनौल में बाजरे की खरीद नांगल चौधरी रोड स्थित नई अनाज मंडी में की जाएगी।
सभी गांवों के लिए खरीद खुली रखी गई है। गौरतलब है कि किसान मांग कर रहे थे की प्रति दिन पांच गांवों के हिसाब से खरीद की जाए ताकि खरीद और उठान व्यवस्था में किसी प्रकार की समस्या नहीं हो।
मिली जानकारी के अनुसार एक दिन में एक किसान अपनी कितनी फसल बेच सकता है इसको लेकर अभी कोई निर्देश जारी नहीं किए गए है। लेकिन वही किसान अपनी फसल बेच सकते हैं जिन्होंने मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाया है। वहीं बाजरे की फसल में नमी की मात्रा 13 प्रतिशत या उससे कम रहने पर ही खरीद की जाएगी। अगर बाजरे में नमी की मात्रा 13 प्रतिशत से ज्यादा पाई जाती है तो उस फसल को नहीं खरीदा जाएगा। इसलिए किसान फसल निकलवाने के बाद उसको अच्छी तरह से सूखा कर लाएं ताकि उन्हें परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
विज्ञापन
नई अनाज मंडी में सफाई व्यवस्था करवाई गई दुरुस्त:
नांगल चौधरी रोड पर स्थित नई अनाज मंडी में मार्केट कमेटी द्वारा सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवाई गई है। नई अनाज मंडी में दो टिन शेड बने हुए हैं और प्रत्येक टिन शेड में 50 हजार बोरियां रखने की क्षमता है। साथ ही मार्केट कमेटी द्वारा फसल बेचने आने वाले किसानों के लिए टोकन काटने और गेट पास जारी करने की व्यवस्था भी की गई है।
वर्जन
बाजरे की खरीद 1 अक्तूबर से शुरू होगी। न्यूनतम समर्थन मूल्य 2625 रुपये निर्धारित किया गया है। बाजरे की खरीद सभी गांवों के लिए खुली रखी गई है। किसान भाईयों से आग्रह है कि अपनी फसल को अच्छी तरह से सूखा कर लाएं, क्योंकि 13 प्रतिशत से ज्यादा नमी पाए जाने पर फसल की खरीद नहीं की जाएगी।
-प्रवीण भारद्वाज, डीएम हैफेड, नारनौल।