फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Procession taken out on the birth anniversary of Saint Shiromani Namdev Maharaj

Mahendragarh-Narnaul News: संत शिरोमणि नामदेव महाराज के जन्मोत्सव पर शोभायात्रा निकाली

Sun, 27 Oct 2024 11:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 27 Oct 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Procession taken out on the birth anniversary of Saint Shiromani Namdev Maharaj
फोटो नंबर-27नामदेव महाराज की जयंती पर कलश यात्रा निकालती महिलाएं। स्रोत-संस्था
नारनौल। नामदेव समाज के आराध्य संत शिरोमणि श्री नामदेव जी महाराज के जन्मोत्सव के अवसर पर रविवार को एक भव्य कलश व शोभायात्रा का आयोजन मंदिर ट्रस्ट श्री नामदेव जी महाराज छिपी जोहड़ के तत्वावधान में किया गया।
विज्ञापन

कलश यात्रा श्री नामदेव भवन रविदास मार्ग पुरानी सराय से शुरू हुई। कलश यात्रा में शामिल महिलाओं ने पूरे भक्ति भाव एवं श्रद्धा भावना के साथ कलश को अपने सर पर उठाया। सुभाष ठेकेदार ने कहा कि वर्तमान समय में नामदेव जी की शिक्षाओं का हमारे जीवन में बड़ा महत्व है। कलश यात्रा सामाजिक एकता के मार्ग में मील का पत्थर साबित होगी। यात्रा रविदास मार्ग पुरानी सराय, पुरानी कचहरी, गर्ल्स आईटीआई, तालाब बहादुर सिंह, पुलिस लाइन व अग्रसेन चौक से होकर गुजरी। यात्रा प्राचीन हनुमान मंदिर मोहल्ला छिपी जोहड़ पर पहुंचकर संपन्न हुई। इसके पश्चात महायज्ञ का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर ट्रस्ट प्रधान कैलाश चौधरी, निरंजन लाल, बृज मोहन गोठरवाल, ओम प्रकाश नागर, पूरण मल, जगदीश प्रसाद, नामदेव समाज समिति के पूर्व प्रधान ओमप्रकाश लोहारिया, ट्रस्ट सचिव एडवोकेट सत्यनारायण वर्मा व सचिव संजय कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed