{"_id":"66465aa77984f5dab50c2914","slug":"problems-reported-by-depot-holders-to-fso-narnol-news-c-203-1-sroh1011-109529-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: डिपो होल्डर ने एफएसओ को बताईं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: डिपो होल्डर ने एफएसओ को बताईं समस्याएं
Fri, 17 May 2024 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 17 May 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। क्षेत्र के डिपो होल्डर ने वीरवार को अपनी समस्या को लेकर खाद्य आपूर्ति विभाग कार्यालय में एफएसओ केसर सिंह को ज्ञापन सौंपा। डिपो होल्डर यूनियन के प्रधान महावीर सिंह ने बताया कि उच्चतर विभाग ने 15 मई से राशन कार्ड धारकों को बाजरा न देने का फैसला लिया है।
अब उपभोक्ताओं को गेंहू चार किलो की जगह पांच किलो दिया जाएगा, लेकिन विभाग ने सभी राशन डिपो की दुकानों में मई माह का बाजरा भेजा हुआ हैं। डिपो पर काफी मात्रा में बाजरा बचा हुआ हैं। विभाग को जल्द से जल्द डिपो से बाजरा उठाना चाहिए। अगर डिपो पर बाजरा रहा तो वह खराब हो सकता हैं व डिपो पर बाजरा रखने की जगह भी कम हैं। इसे तुरंत प्रभाव से विभाग को सभी डिपो से बाजरा उठाना चाहिए। इसके अलावा अगर डिपो पर बाजरा रहा तो उपभोक्ता बाजरा लेने के लिए डिपो धारक के साथ बहसबाजी के साथ-साथ मारपीट करने पर भी उतारू हो सकता है। इस मौके पर प्रवीण कुमार, प्रधान महावीर सिंह, अनूप, नरेंद्र सहित अनेक डिपो धारक मौजूद रहे।