फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Private schools opened even after the education department's order, no regard for the order

Mahendragarh-Narnaul News: शिक्षा विभाग के आदेश के बाद भी खुले निजी स्कूल, आदेश की नहीं की परवाह

Mon, 01 Jan 2024 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 01 Jan 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Private schools opened even after the education department's order, no regard for the order
नारनौल। शिक्षा विभाग के आदेश के बावजूद भी सोमवार को शहर की ज्यादातर निजी स्कूलों में बच्चों को बुलाया गया। प्रदेश में 1 जनवरी से 15 जनवरी तक के लिए सरकारी और गैर सरकारी सभी स्कूलों में शीतकालीन छुट्टी रहेगी, लेकिन जिला में कुछ ऐसे भी स्कूल है, जो शिक्षा विभाग के आदेश के बाद भी शीतकालीन छुट्टियों में स्कूल खोल रहे हैं।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की तरफ जारी पत्र में खंड शिक्षा अधिकारियों व खंड संसाधन संयोजकों से कहा गया था कि अपने-अपने खंड में विभागीय आदेशों का पालना करवाना सुनिश्चित करें। लेकिन पहले ही दिन शिक्षा विभाग के आदेशों की पालना नहीं की गई। सोमवार को सुबह से निजी बसे सड़काें पर दौड़नी शुरू हो गई थी। अब खंड शिक्षा अधिकारी ऐसे स्कूलों पर कार्रवाई कर सकते हैं। इसके लिए विभाग की तरफ से पहले ही पत्र जारी कर दिया गया था। उसमें कहा गया था कि निजी विद्यालय अवकाश के दौरान खुला पाया जाता है, तो उक्त विद्यालय पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पहली से आठवीं तक रखी छुट्टी तो 9वीं से ऊपर के बुलाए बच्चे

शहर की अनेक स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक छुट्टी रखी गई, लेकिन 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को बुलाया गया। वहीं कुछ स्कूलों में छोटी कक्षाओं के बच्चों को भी बुलाया गया। हालांकि शिक्षा विभाग की तरफ से ऐसी स्कूलों पर कार्रवाई करने की तैयारी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शीतलहर ने बच्चों को ठिठुरने के लिए किया मजबूर

शायद शहर के निजी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को ठंड नहीं लगती है। ऐसा इसलिए कह रहे है कि शिक्षा विभाग के आदेश के बाद भी बच्चों को निजी स्कूल संचालक स्कूल में बुला रहे हैं। शिक्षा विभाग ने प्रदेश भर में 1 से 15 जनवरी तक अनिवार्य रूप से स्कूल बंद रखने के लिए आदेश जारी किया था।


खंड शिक्षा अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में जांच करेंगे। अगर कोई स्कूल खुली मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।

-सुनील दत्त, जिला शिक्षा अधिकारी, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed