{"_id":"61ae4e3b45b0fe712443da39","slug":"private-school-student-found-corona-infected-district-health-department-told-a-case-of-rajasthan-narnol-news-rtk6319581104","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी स्कूल की छात्रा कोरोना संक्रमित मिली, जिला स्वास्थ्य विभाग ने राजस्थान का केस बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी स्कूल की छात्रा कोरोना संक्रमित मिली, जिला स्वास्थ्य विभाग ने राजस्थान का केस बताया
विज्ञापन
गांव शोभापुर के निजी स्कूल की छात्रा कोरोना संक्रमित मिली है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को स्टाफ सदस्यों एवं छात्रा के संपर्क में आए विद्यार्थियों के सैंपल लिए जाएंगे। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने इस केस को जिले का मानने से इनकार कर दिया है।
विभाग का कहना है कि छात्रा राजस्थान के अलवर जिले के गांव डुमरोली की है और वह नारनौल के पास शोभापुर गांव में एक निजी स्कूल में पढ़ती है। इस संबंध में जिला स्वास्थ्य विभाग ने अलवर स्वास्थ्य विभाग को अवगत करवा दिया है।
तीन दिसंबर को मोबाइल सैंपल टीम गांव शोभापुर के एक निजी स्कूल में पहुंची थी। इस दौरान टीम इंचार्ज सुदेश के नेतृत्व में 130 विद्यार्थियों के सैंपल लिए गए थे। 4 दिसंबर को सैंपल मेवात मेडिकल लैब भेज दिए गए थे। रविवार की शाम को सभी की रिपोर्ट आई तो उसमें एक छात्रा की संक्रमित मिली। इसकी सूचना जिला स्वास्थ्य विभाग ने अलवर स्वास्थ्य विभाग को भेज दी है। रिपोर्ट में छात्रा का गांव महेंद्रगढ़ के पास दिखाया गया था। हालांकि यह छात्रा अलवर जिले के गांव डुुमरोली की है और शोभापुर गांव स्थित निजी स्कूल में पढ़ती है।