फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Prime Minister will lay the foundation stone of AIIMS in Rewari on 16th: Om Prakash Yadav

प्रधानमंत्री 16 को रेवाड़ी में एम्स का करेंगे शिलान्यास : ओम प्रकाश यादव

Fri, 09 Feb 2024 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 09 Feb 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister will lay the foundation stone of AIIMS in Rewari on 16th: Om Prakash Yadav
नारनौल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 फरवरी को रेवाड़ी जिले में 22वें एम्स का शिलान्यास करेंगे। प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओम प्रकाश यादव ने वीरवार को कहा कि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के प्रयासों की बदौलत वीरवार को एम्स के शिलान्यास को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम बन गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एम्स का निर्माण एलटी कंपनी करेगी। इस पर तकरीबन 1231 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इसमें कुल 700 बेड होंगे। एम्स के शिलान्यास के बाद जल्द ही इसका निर्माण होगा। निर्माण के साथ ही ओपीडी शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह एम्स रेवाड़ी के साथ-साथ महेंद्रगढ़ व साथ लगते राजस्थान के लिए भी एक बहुत बड़ी सौगात है। यह एम्स बनने के बाद आसपास के क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए जयपुर, रोहतक व चंडीगढ़ नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन






पीएम के आगमन को लेकर सीएम ने मंत्रियों के साथ की वीडियो कांफ्रेंसिंग


रेवाड़ी जिला में 16 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के संबंध में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीरवार को राज्य के मंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की। जिला महेंद्रगढ़ की तरफ से मंत्री ओम प्रकाश यादव लघु सचिवालय के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम से जुड़े। सीएम ने इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed