फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Prime Minister uplifted the poor

Mahendragarh-Narnaul News: प्रधानमंत्री ने किया गरीबों का उत्थान

Mon, 22 Apr 2024 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister uplifted the poor
नांगल चौधरी। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने प्रदेश के लोगों का आह्वान किया है कि वह 25 मई को वोट डालते समय इस बात का विश्लेषण जरूर करें कि 2014 से पहले भारत क्या था और 2024 में भारत क्या है। जब देश की जनता इस विश्लेषण को करेगी तो निश्चित तौर पर उसके सामने भाजपा के अलावा उसके वोट का दूसरा कोई हकदार नहीं होगा। केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार ने योजनाबद्ध तरीके से गरीबों को लाभ पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस के नेता लोगों को बहकाने के लिए एक झटके में गरीबी हटाने की बात कहते हैं। देश से गरीबी हटाने का नारा 1970 में इंदिरा गांधी ने दिया था उसके बाद यह लोग 50 साल में भी गरीबी नहीं हटा पाए।
विज्ञापन


जीएसटी से भरा देश का खजाना : धर्मबीर सिंह

सांसद और भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार धर्मवीर सिंह ने कहा कि कांग्रेस का काम केवल विरोध करना है। कांग्रेस ने नोटबंदी और जीएसटी का भी विरोध किया, लेकिन जीएसटी के माध्यम से भारत के खजाने में 18 लाख करोड़ की बजाय 49 लाख करोड़ रुपये आने लगा है, जिससे देश में विकास को नए पंख लगे हैं। नांगल चौधरी अनाज मंडी में आयोजित विजय संकल्प रैली में विधायक ओम प्रकाश यादव, सीताराम यादव, लक्ष्मण यादव के साथ-साथ पूर्व मंत्री करतार भड़ाना, संतोष यादव, दयाराम यादव, राकेश कुमार, पार्टी की जिला प्रभारी गार्गी कक्कड़, कमलेश सैनी, सत्यव्रत शास्त्री, राकेश शर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन





भाजपा ने बदल दी 250 गांव की अर्थव्यवस्था : अभय यादव

हरियाणा सिंचाई मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव ने मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार नांगल चौधरी पहुंचे नायब सैनी का स्वागत किया। अभय सिंह ने कहा कि महेंद्रगढ़ जिले का जितना विकास इन 10 सालों में हुआ है उतना विकास पहले कभी नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन




कांग्रेस की नीति और नीयत खराब है : रामबिलास शर्मा

पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहां कि कांग्रेस की नीति और नीयत दोनों ही खराब है। आने वाले समय में एक भी व्यक्ति कांग्रेस का नाम लेने वाला नहीं होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने तो भगवान श्री राम का अस्तित्व ही मानने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों में किसी बात को लेकर विरोध हो सकता है, लेकिन इस विरोध के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नुकसान नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed