{"_id":"6ab19692f2bbdac082042aed","slug":"preparations-for-sharadiya-navratri-intensify-at-jayanti-devi-temple-festival-to-begin-on-october-11-narnol-news-c-199-1-sroh1009-160683-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: जयंती देवी मंदिर में शारदीय नवरात्र की तैयारियां तेज, 11 अक्तूबर से शुरू होगा महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: जयंती देवी मंदिर में शारदीय नवरात्र की तैयारियां तेज, 11 अक्तूबर से शुरू होगा महोत्सव
विज्ञापन
21जेएनडी02: जयंती देवी मंदिर में नवरात्र पर्व की तैयारियों को लेकर बैठक करते हुए पुजारी व श्रद्
- फोटो : credit
जींद। शारदीय नवरात्र को लेकर जयंती देवी मंदिर सिद्धपीठ में तैयारियां तेज हो गई हैं। नवरात्र महोत्सव को भव्य और व्यवस्थित रूप से आयोजित करने के लिए सोमवार को मंदिर परिसर में बैठक हुई। पुजारी नवीन कुमार शास्त्री के सानिध्य में हुई बैठक में मंदिर से जुड़े श्रद्धालुओं और गणमान्य लोगों ने आयोजन की व्यवस्थाओं पर चर्चा की।
मंदिर में 11 से 19 अक्तूबर तक शारदीय नवरात्र श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाई जाएगी। इस दौरान मंदिर में प्रतिदिन भव्य सजावट की जाएगी और श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन होगा। नवरात्रों में सुबह 6:30 बजे और शाम 6:30 बजे हवन होगा। इसके बाद सुबह और शाम 7:30 बजे महाआरती की जाएगी।
नवरात्र के दौरान शहर के प्रसिद्ध भजन गायक प्रतिदिन शाम 3 से 7 बजे तक भजन संध्या में मां जयंती देवी का गुणगान करेंगे। 16 अक्तूबर को रात आठ बजे से भव्य जागरण होगा। इसके अगले दिन 17 अक्तूबर को सप्तमी मेले का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
मेले में शहर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। बैठक में विकास जैन, अशोक छाबड़ा, संजय दारासिंह, नितिन बंसल, एडवोकेट एवं नगर पार्षद राकेश चुग, महेंद्र पहलवान, राजेश खरब, कृष्ण शर्मा, नरेंद्र शर्मा, वीरेंद्र मदान, इंद्रजीत कालरा, राजेश कौशिक, राधे श्याम जिंदल, सुमित मौजूद रहे।
छठ घाट की ओर बनेगा भव्य प्रवेश द्वार
बैठक में बताया गया कि मंदिर परिसर में छठ घाट की तरफ बनने वाले भव्य गेट का 25 सितंबर को भूमि पूजन किया जाएगा। कार्यक्रम में शाम पांच बजे हवन, छह बजे भूमि पूजन, सात बजे महाआरती और 7:15 बजे कन्या पूजन के बाद भंडारा होगा। श्रद्धालुओं की सुविधा, धार्मिक कार्यक्रमों और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर जिम्मेदारियां तय करने पर भी चर्चा हुई। मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं से नवरात्रि के सभी कार्यक्रमों में सपरिवार शामिल होने का आह्वान किया।