फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Preparations for SAT and pre-board exams in full swing, 22,000 students to appear

Mahendragarh-Narnaul News: सैट व प्री-बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां तेज, 22 हजार विद्यार्थी होंगे शामिल

Tue, 25 Nov 2025 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 25 Nov 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Preparations for SAT and pre-board exams in full swing, 22,000 students to appear
फोटो नंबर-09जिला ​शिक्षा अ​धिकारी कार्यालय नारनौल।
नारनौल। जिले में आयोजित होने वाली सैट एवं प्री-बोर्ड परीक्षाओं को लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सभी विद्यालयों को कोर्स पूर्ण करने व परीक्षा संचालन की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश मिले हैं। जिले में कुल 22 हजार विद्यार्थी सैट और प्री-बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होंगे।
विज्ञापन

विभाग ने विद्यालयों को समयबद्ध रूप से रिवीजन कार्य चलाने, प्रश्नपत्र प्रबंधन, पर्यवेक्षण व्यवस्था व केंद्रों की तैयारियों पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया है। निदेशालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार सैट-2 परीक्षाएं 22 दिसंबर से प्रारंभ होकर 29 दिसंबर तक आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

सैट परीक्षा में कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों के लिए हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, संस्कृत एवं अन्य विषय निर्धारित तिथियों पर आयोजित होंगे। वहीं कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों के लिए फाइन आर्ट्स, समाजशास्त्र, कंप्यूटर साइंस, भौतिकी, गणित, जीव विज्ञान सहित विभिन्न विषयों की परीक्षाएं ली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैट परीक्षा के समाप्त होने के बाद जिले में कक्षा 10वीं एवं 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाएं 22 जनवरी 2026 से शुरू होकर 4 फरवरी 2026 तक चलेंगी। कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों की परीक्षाओं में विज्ञान, हिंदी, गणित, अंग्रेजी एवं सामाजिक विज्ञान जैसे मुख्य विषय शामिल हैं।
वहीं कक्षा 12वीं के लिए विज्ञान, वाणिज्य एवं कला संकाय के सभी प्रमुख विषयों को प्री-बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित किया गया है। शिक्षा विभाग का कहना है कि इन परीक्षाओं का उद्देश्य विद्यार्थियों की तैयारी का मूल्यांकन करना तथा बोर्ड परीक्षाओं से पूर्व उनकी शैक्षणिक दक्षता को मजबूत करना है।

विभाग ने विद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि वे विद्यार्थियों को अभ्यास प्रश्नपत्र उपलब्ध करवाएं तथा परीक्षा माहौल को अनुशासित एवं सुचारु बनाए रखें।
वर्जन
सैट एवं प्री-बोर्ड परीक्षाओं को लेकर सभी बीईओ व मुख्य अध्यापकों की ड्यूटी लगा दी गई। ये सभी विद्यालयों में अध्यापकों ने कितना कोर्स पूर्ण कर दिया इसकी जांच करेंगे और जहां कमी मिलेगी उसे पूरा करवाने का कार्य किया जाएगा। -सुनील दत्त, जिला शिक्षा अधिकारी, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed