{"_id":"6696d71aec3ec4deb406ddd9","slug":"preparation-for-demonstration-regarding-the-demands-of-raw-workers-narnol-news-c-203-1-sroh1012-110792-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: कच्चे कर्मियों की मांगों को लेकर प्रदर्शन की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: कच्चे कर्मियों की मांगों को लेकर प्रदर्शन की तैयारी
Wed, 17 Jul 2024 01:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 17 Jul 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
सतनाली। सरकारी विभागों में डीआईटीएस के अंतर्गत कार्यरत कच्चे कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर कस्बे के लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार की अनुपस्थिति में सहायक राजेश कुमार को ज्ञापन सौंपा।
राजपूत सभा के पूर्व प्रधान सवाई सिंह राठौड़ ने बताया कि सरकारी विभागों में सरकार ने डीआईटीएस के माध्यम से 2768 कच्चे कर्मचारी लगाए थे जो निष्ठापूर्वक अपना कार्य कर रहे हैं। सरकार द्वारा उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं। इसके कारण कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल पर चले जाने से आमजन को अपने कार्यों के लिए भटकना पड़ रहा है। हड़ताल पर होने के कारण उप तहसील कार्यालय में भी रजिस्ट्री, इंतकाल आदि कार्य नहीं हो पा रहे है व सरकार को भी करोड़ों का राजस्व घाटा हो रहा है। उन्होंने मांग की कि सरकार जल्द से जल्द डीआईटीएस कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए पूरा करे तथा उन्हें नियमित किया जाए तथा सर्विस बाईलाज में संशोधन कर सभी प्रकार के वेतन भत्ते, ग्रेच्युटी, एक्सग्रेसिया, एलटीसी का लाभ प्रदान किया जाए। इस मौके पर आजाद सिंह, रमेश कुमार, सूरज, सुमेर सिंह, धर्मेंद्र सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।