फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Prem Raj's intention to set up a Maruti plant in Kharkhoda, a blow to public sentiments

मारुति प्लांट खरखोदा में स्थापित करने की मंशा जनभावनाओं पर कुठाराघात : प्रेमराज

Sun, 25 Jul 2021 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Prem Raj's intention to set up a Maruti plant in Kharkhoda, a blow to public sentiments
यादव सभा की बैठक को संबोधित करते सभा के प्रधान डॉ. प्रेमराज यादव। संवाद - फोटो : Narnol
यादव धर्मशाला में यादव सभा की मासिक बैठक यादव सभा के प्रधान डॉ. प्रेमराज यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। श्री कृष्ण जन्माष्टमी 30 अगस्त को धूमधाम से मनाने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी कप्तान राजेंद्र सिंह खेड़ा ने बताया बैठक में पिछले महीने के दौरान शहीद हुए हमारी सेना के जवानों और इलाके के लोगों का असामयिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। डॉ. प्रेमराज यादव ने कहा यादव सभा अपने दायित्वों को निर्वहन कर रही है। रविवार को हुई बैठक में निम्न प्रस्तावों पर चर्चा कर सर्वसम्मति से पारित किए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा आईएमटी के शिलान्यास के बाद भी अनेक औद्योगिक इकाईयों के समेटती यह योजना भी आज खटाई में पड़ती नजर आ रही है। जिसकी चर्चा मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने मारुति प्लांट को खरखोदा में स्थापित करने की मंशा जाहिर कर महेंद्रगढ़ की जनता की भावनाओं पर कुठाराघात किया है।
विज्ञापन

यादव सभा वर्षा के कारण जिले की टूटी हुई सड़कों और स्टेट हाईवे की सरकार और प्रशासन से उनकी मरम्मत करवाने, हकेंविवि में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज निर्माण की फाइल तत्कालीन उपायुक्त ने 2016 में हरियाणा सरकार को स्वीकृति उपरांत केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय में भेजी गई थी परंतु पांच साल पश्चात भी उस फाइल का कोई अता-पता नहीं है, रेलवे लाईन अलवर-बहरोड़-नारनौल-महेंद्रगढ़-दादरी के लिए सरकार ने कई बार इसके सर्वे करने और बजट तैयार के वादे भी कोरे लोक लुभावने बनकर रह गये। हरियाणा-पंजाब से जोड़ने के लिए यह सबसे उत्तम और सीधा रेल मार्ग सिद्ध हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सभा के उपाध्यक्ष महावीर प्रसाद डीपी, उपाध्यक्ष सूबेदार ब्रह्मदेव आर्य, सचिव रोहताश सिंह, कोषाध्यक्ष बाबू जगदीश प्रसाद, कार्यकारिणी सदस्य पूर्व बीईओ वेदपाल, बाबू मलखान सिंह, सुबेदार रघुवीर सिंह, बलवंत बोहरा, प्रो. बस्तीराम खैरवाल, प्रवक्ता श्रीचंद, हेड मा. ओमप्रकाश, दिलीप सिंह सरपंच जोसावास, सतीश कुमार एडीओ, हरियाणा युवा यादव महासभा के जिला कार्यकारी अध्यक्ष अनिल भगडाना, संजय राव, सूबेदार आरके सिंह दौंगरा अहीर, एडवोकेट अभय राम, महेंद्र सिंह, सुबे सिंह, रामवीर, राजेंद्र, अजीत सिंह उपस्थित रहे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed