फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Power supply interrupted for 11 hours

11 घंटे बिजली आपूर्ति रही बाधित

Sun, 22 Aug 2021 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Power supply interrupted for 11 hours
बवानिया पावर हाउस। - फोटो : Narnol
कनीना 132 केवी पावर हाउस का बाक्स फट जाने से 33 केवी बवानिया सब स्टेशन के अंतर्गत आने वाले 11 गांवों की बिजली बाधित हो गई। शुक्रवार बाद दोपहर लगभग 3:30 बजे कट लगने के बाद शनिवार सुबह 3 बजे बिजली बहाल हो पाई। रात भर ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

जितेंद्र, मुकेश, दीपक, रामनिवास पाटोदा, रमेश, रविंद्र, सुरेंद्र, हरिओम, छाजुराम आदि ग्रामीणों ने बताया कि 21 साल पहले बवानियां पावर हाउस में 33 केवी सब स्टेशन स्थापित हुआ था। बवानियां पावर हाउस की लाइट 132 केवी कनीना से आती है। बवानियां पॉवर हाउस से गांव बवानियां, गागड़वास, बचीनी, नांगल हरनाथ, खेडा, सुरजनवास, मेघनवास, बुचौली, चितलांग, देवास, डुलाना आदि गांवों में बिजली सप्लाई जाती है। शुक्रवार को दोपहर बाद करीब 3:30 बजे कनीना पावर हाउस का बाक्स फट गया जिससे बिजली 11 घंटे प्रभावित रही। बिजली प्रभावित होने से इंवर्टर बैटरी फेल हो गए। सुबह 3 बजे जाकर बिजली बहाल हो पाई जिससे लोगों ने बिजली आने पर राहत की सांस ली।
विज्ञापन

आए दिन 21 साल पुराने तार और डीस जर्जर हो चुके है जिससे यह कभी या तो फाल्ट हो जाते या फिर तार टूटकर गिर जाते है। इन सभी बातों के चलते ग्रामीणों को इससे परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने इन समास्यों को लेकर एक्सईएन बिजली निगम को ज्ञापन देकर बवानियां पावर हाउस को नए बने 132 केवी पावर हाउस नांगल मोहनपुर से जोड़ने के लिए लिखित प्रस्ताव दे चुके हैं और बवानियां पावर हाउस पर पांच बार ताला बंदी भी कर चुके हैं। ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि इन 11 गांवों के आसपास एक नया 132 केवी पावर हाउस बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed