फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Potholes on dilapidated roads have not been filled for two years, now people are filling the potholes with debris

Mahendragarh-Narnaul News: दो साल से नहीं भरे बदहाल सड़कों के गड्ढे, अब लोग मलबे से भरवा रहे शहर के गड्ढे

Sat, 27 Jul 2024 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 27 Jul 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Potholes on dilapidated roads have not been filled for two years, now people are filling the potholes with debris
फोटो संख्या:77- बालाजी चौक पर मलबा डालकर गड्ढे भरते सामाजिक संगठन--संवाद
महेंद्रगढ़। पिछले 12 सालों से शहर की बदहाल सड़कों के गड्ढों से परेशान लोगों ने निजी प्रयासों से मलबा डलवाकर गड्ढों को भरना शुरू कर दिया है। महेंद्रगढ़ की नगरपालिका दो साल के दौरान 54 प्रस्ताव पास कर चुकी है लेकिन एक को भी धरातल पर उतार नहीं पाई है। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे अज्ञात लोगों की ओर से शहर के बालाजी चौक व शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के गड्ढों को मलबे से भरवा गया। जब दोपहर को प्रवासी मजदूर ट्रैक्टर-ट्राली में मलबा डालकर गड्ढों को भरने पहुंचे तो लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि यह गड्ढे कौन भरवा रहा है यह प्रवासी मजदूर भी नहीं बता पाए।
विज्ञापन


दो पार्षद व तीन प्रतिनिधियों ने दिया एक घंटे सांकेतिक धरना
वहीं दूसरी और नपा हाउस की ओर से दो सालों से कोई विकास कार्य नहीं होने के कारण शुक्रवार को दो पार्षद व तीन पार्षद प्रतिनिधियों ने एक घंटे सांकेतिक धरने पर बैठकर जल्द विकास कार्य शुरू कराने की मांग की। वार्ड पार्षद सुखबीर, सुरेंद्र फौजी व वार्ड चार पार्षद प्रतिनिधि अश्वनी, दो से चेतन यादव व 11 से वार्ड पार्षद प्रतिनिधि हरिराम खन्ना ने सुबह 10 बजे से 11 बजे तक एक घंटे का सांकेतिक धरना दिया। पार्षदों ने कहा कि लंबे समय से अधिकारी विकास कार्याें की ओर कोई रुचि नहीं दिखा रहे हैं। कोई भी टेंडर प्रक्रिया को धरातल पर नहीं उतार पाए हैं। वहीं दूसरी और उन्होंने वीरवार को हिसार में हुए राज्य स्तरीय शहरी निकाय जन प्रतिनिधि सम्मेलन में पार्षदों की मांगों पर कोई ध्यान नहीं देने तथा उनके साथ अभद्रता का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन


पिछले 12 सालों से नहीं हुआ है पैचवर्क
बता दें कि शहर के करीब 20 मुख्य सड़क मार्ग पिछले करीब 12 सालों से बदहाल हैं। अधिकांश सड़कों में बने गहरे गड्ढों के कारण आए दिन औसतन चार दुर्घटनाएं हो रही हैं। जिम्मेदार नए सड़क बनाना तो दूर पेंचवर्क तक नहीं करा पाए हैं। नगर पालिका की आरे से हर बार बैठकर प्रस्तावों पास कर देते है लेकिन ये प्रस्ताव कागजों से निकलकर धरातल पर नहीं पहुंची, इसके फलस्वरूप लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बदहाल सड़कों से परेशान होकर अब लोग एवं संगठन भी आगे आने लगे हैं। शहरवासियों की परेशानियों को लेकर नपा के हाउस भी नींद से जागकर नपा अधिकारियों के खिलाफ धरने की चेतावनी दे चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान समय में शहर की अधिकांश सड़कें बदहाल हो चुकी हैं। पिछले दो सालों में नपा हाउस की हुई बैठकों में 54 प्रस्ताव पास हो चुके हैं। इनमें सड़कों का नव निर्माण व मरम्मत भी शामिल है। लेकिन अधिकारियों की अनदेखी के चलते कोई भी योजना धरातल पर नहीं उतर पाई है। डीएमसी व प्रशासन को 29 तक विकास कार्य शुरू नहीं होने पर धरने की चेतावनी दी हुई है।
- रमेश सैनी, प्रधान नगरपालिका, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed