फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Post mortem services will start soon in sub civil hospital

Mahendragarh-Narnaul News: उप नागरिक अस्पताल में जल्द ही शुरू होंगी पोस्टमार्टम की सेवाएं

Sat, 26 Aug 2023 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 26 Aug 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Post mortem services will start soon in sub civil hospital
कनीना। उप नागरिक अस्पताल कनीना में जल्द ही पोस्टमार्टम की सुविधा शुरू हो जाएंगी। शनिवार को शनिवार को तीन लाख रुपये का चैंबर मोर्चरी चैंबर (फ्रिज) पहुंच गया है। यह सुविधा होने पर पुलिस विभाग को पोस्टमार्टम करवाने के लिए शव को महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल नहीं ले जाना होगा।
विज्ञापन

बता दें कि उप नागरिक अस्पताल में मरीजों के लिए सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लोगों के द्वारा बार-बार मांग उठाई जा रही थी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के जनसंवाद कार्यक्रम में भी अस्पताल परिसर में सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग की गई थी। जिस पर संज्ञान लेते हुए विभाग की तरफ से कार्रवाई शुरू कर दी गई है। डाॅ. जितेंद्र मोरवाल ने बताया कि कनीना अस्पताल में पोस्टमार्टम करने की व्यवस्था न होने व शवगृह न होने से लोगों को महेंद्रगढ़ या फिर नारनौल जाना पड़ता है। इससे मृतक के परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिसको ध्यान में रखते हुए सीएमओ रमेश चंद्र आर्य ने करीब तीन लाख की लागत से बना मोर्चरी चैंबर कनीना अस्पताल में भिजवाया है।
विज्ञापन

इसमें चार शव एक साथ फ्रिज में रखे जा सकेंगे। सीएमओ रमेश चंद्र आर्य ने बताया कि जल्द ही कनीना अस्पताल में पोस्टमार्टम की व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी। जिसके बाद क्षेत्र के लोगों को महेंद्रगढ़ व नारनौल नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि अस्पताल परिसर में अन्य सुविधाओं को भी जल्द ही शुरू किया जाएगा ताकि लोगों को अपने कस्बे में ही सभी प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed