फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Post mortem of dead body done, case registered against five

Mahendragarh-Narnaul News: शव का कराया पोस्टमार्टम, पांच के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 29 Jun 2024 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 29 Jun 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Post mortem of dead body done, case registered against five
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। शहर के मोहल्ला सलीमाबाद में 18 माह लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इनमें चार महिलाएं हैं। पुलिस ने शुक्रवार को चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के बाद बच्ची के शव को परिजनों को सौंप दिया।
मृतका की मां की शिकायत पर वीरवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पुलिस टीम ने मोदाश्रम स्थित श्मशान घाट से शव को निकालकर नागरिक अस्पताल में पहुंचाया था। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। 18 माह की बच्ची पुलकित की मौत के 25 दिन बाद पुलिस को दी शिकायत में मोहल्ला सलीमाबाद निवासी पूनम ने बताया कि गत 2 जून को सुबह 8 बजे पानी का नाली को लेकर सुनीता, राजेश उर्फ राजू, सीता, दामिनी व महक के साथ विवाद हुआ था। इस दौरान मारपीट की गई थी। सभी आरोपियों ने घर में घुसकर उसकी लड़की पुलकित की हत्या कर दी थी। पूनम ने बताया कि बाद में आरोपियों ने कहा कि बच्ची की हत्या हमने की है। गत 19 जून को आरोपियों ने उसे तथा उसके पति को जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने इस हत्या बारे किसी को कोई शिकायत ना करने बारे धमकी दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने परिजनों मृतका के पिता अंकित के बयान पर शुक्रवार को चिकित्सकों के बोर्ड द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने सुनिता, राजेश उर्फ राजू, सीता, दामिनी, महक के पुलिस ने हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। वीरवार को पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट कनीना तहसीलदार, डीएसपी जमाल मोहम्मद व पीड़ित परिवार की मौजूदगी में श्मशान भूमि से मृतका का शव निकाला था। शुक्रवार को पुलिस ने बोर्ड द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
- वर्जन:
शहर के मोहल्ला सलीमाबाद निवासी महिला की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगामी जांच शुरू कर दी जाएगी। -उदयभान शहरी थाना प्रभारी, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed