फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Poshan Pakhwada Campaign: Spreading Awareness Across Villages, Emphasizing Clean Water and Sanitation

Mahendragarh-Narnaul News: पोषण पखवाड़ा अभियान से गांव-गांव जागरूकता, स्वच्छ जल और स्वच्छता पर जोर

Fri, 17 Apr 2026 01:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Poshan Pakhwada Campaign: Spreading Awareness Across Villages, Emphasizing Clean Water and Sanitation
फोटो 12पोषण पखवाड़ा के दौरान आंगनबाड़ी में मौजूद महिलाएं।स्रोत प्रशासन
नारनौल। जिले में जल जीवन मिशन के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों, शिक्षा विभाग के स्कूलों और पंचायत विभाग की पंचायती राज संस्थाओं के समन्वय से यह अभियान 9 अप्रैल से 23 अप्रैल तक चलाया जा रहा है। जिला सलाहकार मंगतुराम सरसवा ने बताया कि सुरक्षित पेयजल, स्वच्छता और व्यक्तिगत हाइजीन के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

कार्यक्रमों के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छ पेयजल सुविधाओं का प्रदर्शन, हाथ धोने की सही विधि, शौचालय के नियमित उपयोग और साफ-सफाई को बढ़ावा दिया जा रहा है। साथ ही ग्राम जल एवं सीवरेज समिति की बैठकें, जल चौपाल, स्कूल रैलियां और सामुदायिक गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

10 अप्रैल से कई ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें कनीना के अगियार, नांगल चौधरी के गोठड़ी, नारनौल के हाजिपुर, सतनाली के ढाढोत और सिहमा के सुरानी शामिल हैं। आगामी दिनों में भी विभिन्न गांवों में गतिविधियां होंगी। इस अवसर पर बीआरसी मोहित कुमार, इंद्रजीत, पूजा रानी, धर्मेंद्र और निशु सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed