फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Portal to apply in private ITI will open in first week of May

Mahendragarh-Narnaul News: निजी आईटीआई में दाखिले के लिए मई के पहले सप्ताह में खुलेगा पोर्टल

Tue, 28 Apr 2026 10:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 28 Apr 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Portal to apply in private ITI will open in first week of May
फोटो संख्या:56 शहर ​स्थित निजी आईअीआई। संवाद
महेंद्रगढ़। जिले के निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिले के लिए विभाग की ओर से मई के पहले सप्ताह में पोर्टल खोला जाएगा। इसके लिए संस्थानों में तैयारी शुरू हो चुकी हैं। मई में ही हर संस्थान में हेल्प डेस्क बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


अगले माह तक 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएंगे। इसके बाद युवा आईटीआई में दाखिला ले सकते हैं। फिलहाल संस्थानों की ओर से पोर्टल पर प्रोफाइल अपडेट की जा रही है और इसमें प्रशिक्षुओं को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी प्रदर्शित की गई है।
विज्ञापन

दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी हर संस्थान की साइट पर जाकर सुविधाओं की जांच कर सकते हैं। विशेषकर ट्रेड और सीटों की स्थिति की जांच की जा सकती है। इसके अनुसार युवा अपने पास संस्थान में दाखिला के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में महेंद्रगढ़ जिले में 15 निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हैं और सभी में मुख्य ट्रेड भी शामिल हैं। अब नए सत्र के दाखिले के लिए पोर्टल मई के पहले सप्ताह में खोला जाएगा और इसके लिए 1 मई को सूचना जारी होगी।
इसके बाद युवा सीएससी केंद्र पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और अपने पसंद के संस्थानों का विकल्प भी भर सकते हैं। आवेदनों के सत्यापन के बाद मेरिट सूची जारी की जाएगी।
-
दाखिले के समय मिलेगी फीस बढ़ोतरी की सूचना
संस्थानों की ओर से फीस बढ़ोतरी में इजाफा करने के लिए विभाग के पास आवेदन किया गया है। अब विभाग की ओर से कारणों की जांच कर संस्थानों को फीस बढ़ोतरी की अनुमति दी जाएगी। फिलहाल संस्थानों को फीस बढ़ाने की अनुमति प्रदान नहीं की गई है। दाखिले के समय फीस बढ़ोतरी की सूचना दी जाएगी।

- शहर स्थित एमडी आईटीआई में फीटर, वेल्डर, प्लंबर आदि ट्रेड संचालित किए जा रहे हैं। इनमें इलेक्टि्रशियन में 100, फीटर में 20, वेल्डर में 40, प्लंबर ट्रेड में 24 सीटें हैं। अब जल्द ही हेल्प डेस्क बनाया जाएगा और इच्छुक आवेदक किसी भी प्रकार की जानकारी लेने के लिए संस्थान में आ सकते हैं।


वर्जन
जिले की सभी आईटीआई में दाखिले के लिए विभाग की ओर से मई के पहले सप्ताह में पोर्टल खोल दिया जाएगा। 1 मई को नोटिफिकेशन भी आएगा। सीटों व ट्रेड की जानकारी युवा संस्थानों की साइट पर ले सकते हैं। दाखिले संबंधी जानकारी के लिए संस्थानों में हेल्प डेस्क की व स्थापित किए जा सकते हैं। - गोपाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष, निजी आईटीआई एसोसिएशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed