फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Pollution level declining, AQI at moderate level

Mahendragarh-Narnaul News: प्रदूषण के स्तर में गिरावट , एक्यूआई मध्यम स्तर पर

Mon, 25 Nov 2024 03:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 25 Nov 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Pollution level declining, AQI at moderate level
नारनौल। क्षेत्र में प्रदूषण स्तर में अक्तूबर से लगातार बढ़ोतरी बनी थी। करीब हफ्ते भर पहले एक्यूआई 300 के पार पहुंच गया था। इस कारण क्षेत्र में ग्रैप 4 लागू किया गया था। सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया था।
विज्ञापन

वहीं भवन निर्माण, सड़क निर्माण, क्रेशर, कूड़े को खुले में जलाने सहित ऐसे कई कार्य पर प्रतिबंध लगाए गए थे जो प्रदूषण स्तर को बढ़ाने में सहायक थे, लेकिन दो दिनों से एक्यूआई 200 से 220 बीच हुआ था वहीं रविवार को एक्यूआई 169 दर्ज किया गया। कुछ दिनों में भी प्रदूषण के स्तर में गिरावट बनी रहने की संभावना है।
विज्ञापन

क्षेत्र में ग्रैप 4 लागू है, जिसके तहत खुले में कूड़े जलाने पर रोक लगाई गई है, लेकिन क्षेत्र में कूड़े जलाने की घटना धड़ल्ले से हो रही है। प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। शहरी क्षेत्र में कूड़े जलाने की घटना पर नगर परिषद द्वारा चालान किए जाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिन के तापमान में बनी है बढ़ोतरी
रविवार को दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिसका प्रमुख कारण है पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय होना है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण क्षेत्र में हवा पश्चिमी से पूर्व और उत्तर की तरफ चल रही है। इस कारण दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। उन्होंने बताया कि 27 नवंबर को भी एक और पश्चिमी विक्षोभ सकियहोगा। इस कारण कुछ दिनों तक दिन के तापमान में बढ़ोतरी बनी रह सकती है। रविवार को नारनौल में अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed