फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   political news,political program,Police alert

मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा की तैयारियों को लेकर डीसी ने ली बैठक

Wed, 28 Aug 2019 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
political news,political program,Police alert
मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर डीसी जगदीश शर्मा ने मंगलवार को लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने यात्रा के संबंध में एडीसी मुनीष नागपाल को ओवर ऑल इंचार्ज व संबंधित एसडीएम नोडल अधिकारी होंगे।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि यात्रा 31 अगस्त को रेवाड़ी से आएगी। जिले में बजाड़ चेक पोस्ट से इस यात्रा की शुरूआत होगी। अटेली, नारनौल व नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न गांवों से होते हुए देर शाम यात्रा वापस बीएंडआर रेस्ट हाउस में खत्म होगी। मुख्यमंत्री चितवन वाटिका में तीन परियोजनाओं का उद्घाटन व चार परियोजनाओं का शिलान्यास के साथ जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री यहीं पर रात्रि विश्राम करेंगे। एक सितंबर को मुख्यमंत्री महावीर चौक से महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में होते हुए सतनाली के बाद भिवानी जिले में प्रवेश करेगी।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से जिले में लगभग 50 जगहों पर मुख्यमंत्री का स्वागत कार्यक्रम रहेगा। पूरे रूट पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध होने चाहिए। सभी स्थन पर पुलिस की चाक-चौबंध सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। डीसी ने कहा कि वे खुद 28 अगस्त को संबंधित अधिकारियों को साथ लेकर पूरे रूट की जांच करेंगे, ताकि मौके से ही तैयारियों को अच्छी तरह अंतिम रूप दिया जा सके। इसके लिए रोडवेज की एक बस को तैयार कराया गया है। उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि यात्रा की समाप्ति पर चितवन वाटिका में होने वाले शिलान्यास व उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था के लिए पहले से ही स्थान चिह्नित कर लें। रेस्ट हाउस व मेन रोड पर मुख्यमंत्री के काफिले के अलावा कोई गाड़ी खड़ी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने सीएमओ को काफिले के अलावा विभिन्न स्थानों पर भी एंबुलेंस की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। रोडवेज विभाग के अधिकारियों को क्रेन का इंतजाम करने को कहा। इस दिन कोई भी अधिकारी मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। बैठक में एसपी दीपक सहारण, नगराधीश प्रवेश कुमार, एसडीएम कनीना अभिषेक मीणा, एसडीएम नारनौल महेश कुमार, एसडीएम महेंद्रगढ़ मनीष फौगाट के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed