{"_id":"5da763188ebc3e93b4346ae4","slug":"politcal-meeting-assembly-election-officers-narnol-news-rtk5235108132","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता पर शक होने पर एजेंट कर सकता है चैलेंज, देनी होगी दो रुपये फीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता पर शक होने पर एजेंट कर सकता है चैलेंज, देनी होगी दो रुपये फीस
विज्ञापन
चुनाव अधिकारियों को संबोधित करते एसडीएम प्रीतपाल सिंह।
- फोटो : Narnol
विधानसभा चुनावों के लिए स्थानीय सभागार में बुधवार को नारनौल व नांगल चौधरी विधानसभा के पोलिंग अधिकारियों का दूसरी रिहर्सल हुई। नारनौल विस के पोलिंग अधिकारियों का रिहर्सल आरओ प्रीतपाल सिंह व नांगल चौधरी विस का आरओ राजकुमार सिंह की देखरेख में हुआ। इस मौके पर सामान्य पर्यवेक्षक सीएस श्रीमाली भी मौजूद थे। मतदान केंद्र में मौजूद किसी एजेंट को शक होने पर मतदाता की पहचान को चैलेंज कर सकता है। इसके लिए दो रुपये फीस जमा करानी होगी।
एसडीएम प्रीतपाल सिंह ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में चुनाव सबसे महत्वपूर्ण अंग होता है। सभी चुनाव अधिकारी इस महत्वपूर्ण काम को निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराएं। चुनाव के लिए निर्वाचन सामग्री लेते समय सभी चुनवी सामग्री को बड़े ध्यान से संभाल कर लेकर जाएं। सभी पीओ यह सुनिश्चित करें कि सुबह छह पोलिंग एजेंट नियुक्त कर लें। जो मतदाता पोलिंग एजेंट बनता है उसके पास अपना फोटो व पहचान पत्र जरूर होना चाहिए। पोलिंग एजेंट के निर्धारित फार्म नंबर 10 भरकर पीओ को देगा। इसके बाद उन्हें राष्ट्रीय, राज्जीय व पंजीकृत पार्टियों के हिसाब से बिठाएं। साथ ही पीओ उनका पास भी जारी करेगा।
एसडीएम ने कहा कि चुनाव की सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पीओ निर्धारित समय पर मतदान की घोषणा करे तथा डायरी में उल्लेख करें। रजिस्टर फार्म नंबर 17ए को मतदान केंद्र पर मौजूद सभी एजेंट को दिखाया जाए कि उस पर किसी भी मतदाता के हस्ताक्षर नहीं हैं। एसडीएम ने कहा कि मतदान केंद्र पर मतदाता, पोलिंग अधिकारी, चुनाव आयोग द्वारा लगाए अधिकारी व पोलिंग एजेंट व दिव्यांग का सहायक के अलावा कोई अन्य प्रवेश नहीं कर सकता। मतदान केंद्र में मौजूद किसी एजेंट को शक होने पर मतदाता की पहचान को चैलेंज कर सकता है। इसके लिए उसे दो रुपये की फीस जमा करवानी पड़ेगी। उसके बाद प्रजाइडिंग अधिकारी द्वारा जांच की जाएगी। यदि वह सही पाई गई तो उसको वोट नहीं डालने दिया जाएगा। अगर उसकी जांच गलत पाई गई तो दो रुपये की जमा राशि जब्त कर ली जाएगी। इस मौके पर बीडीपीओ प्रमोद के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
अब 20 को चुनावी सामग्री के लिए एकत्रित होंगी पोलिंग पार्टियां
जिला निर्वाचन अधिकारी व डीसी जगदीश शर्मा ने बताया कि चारों विधानसभा क्षेत्रों के पोलिंग अधिकारियों की द्वितीय रिहर्सल हो चुकी है। अब इन सभी पोलिंग पार्टियों को 20 अक्तूबर को चुनावी सामग्री लेकर अपने बूथ के लिए रवाना होना है। नारनौल, नांगल चौधरी व अटेली विधानसभा के लिए चुनावी सामग्री संबंधित आरओ की देखरेख में गर्ल्स आईटीआई व पीआर सेंटर में दी जाएगी। मतदान के बाद सामग्री वहीं पर जमा होगी। वहीं, महेंद्रगढ़ विधानसभा के पोलिंग अधिकारियों को महेंद्रगढ़ आरओ की देखरेख में महेंद्रगढ़ के राजकीय कॉलेज से दी जाएगी। लेकिन, मतदान समाप्त होने के बाद सामग्री नारनौल में ही जमा होगी।