फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   politcal,chief minister,rally,assembly election

नारनौल विधानसभा के इनेलो प्रत्याशी ने मंच पर ही ली बीजेपी की सदस्यता

Mon, 14 Oct 2019 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
politcal,chief minister,rally,assembly election
नारनौल चितवन वाटिका में चुनावी जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री मनोहर लाल - फोटो : Narnol
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को नांगल चौधरी और नारनौल में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने सरकार के विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा कि जब से हरियाणा बना है, कई पार्टियों की सरकारें प्रदेश में रही हैं। कभी इनेलो, कभी कांग्रेस तो कभी गठबंधन की सरकारें रहीं। उन्होंने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है विकास कार्यों में तेजी आई है। जितने विकास कार्य पिछले 70 सालों से नहीं हुए उतने विकास कार्य इन पांच सालों में भाजपा सरकार ने करवाए हैं। प्रदेश की अन्य राजनीतिक पार्टियां पहले खुद का हित, बाद में प्रदेश के लोगों को हित देखती थी। इसके उलट भाजपा सरकार हमेशा देश व प्रदेश के बारे में सोचती है। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने पहले नांगल चौधरी की अनाज मंडी में पार्टी प्रत्याशी डॉ. अभय सिंह यादव और इसके बाद चितवन वाटिका में नारनौल प्रत्याशी ओमप्रकाश यादव के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस व इनेलो की सरकार में आए दिन घोटाले उजागर होते रहे। नौकरियां नेताओं के घरों में बिकती थी। लेकिन जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, तब से हमने प्रदेश में बिना पर्ची व बिना खर्ची के युवाओं को नौकरी दी है। प्रदेश में पिछली सरकारों के फैलाए भ्रष्टाचार को खत्म करने का काम भाजपा सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि आज पढ़े लिखे युवाओं की भीड़ नेताओं के घर और आफिस के बजाय कोचिंग सेंटरों पर ज्यादा मिलती है। क्योंकि भाजपा सरकार ने प्राथमिकता के आधार पर प्रदेश में नौकरी देने का काम किया है। सीएम ने कि पिछली सरकारों में किसानों की आय की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया। पिछली सरकारों ने प्रदेश में गुंडाराज व भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया। उन्होंने भाजपा की पांच सालों की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में शिक्षा को बढ़ावा दिया है। प्रदेश से भ्रष्टाचार को खत्म करने का काम किया है। भाजपा सरकार सबका साथ-सबका विकास के आधार पर काम कर रही है। हमने हर खेत में पानी पहुंचाया है।
विज्ञापन

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने बातों ही बातों में दुष्यंत चौटाला के बारे में कहा कि उनकी पार्टी झूठा घोषणा पत्र बनाकर लोगों को गुमराह कर रही है। इनके घोषणा पत्र में इतना फ्री सुविधाएं देने का वाद है कि जितना हरियाणा का बजट भी नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर अबकी बार मिशन 75 प्लस पार हो गया तो हरियाणा में विकास की एक नई इबारत लिखेंगे। इसके बाद उन्होंने नारनौल चितवन वाटिका में जनसभा को संबोधित किया और लोगों से बीजेपी के पक्ष में वोट करने की अपील की। इस अवसर पर सांसद धर्मवीर, अलवर से सांसद बालकनाथ व सीकर से सांसद पूर्व विधायक रामहेत आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हुए भाजपा में शामिल
चितवन वाटिका में आयोजित चुनावी जनसभा में महावीर सैनी पूर्व पार्षद, ओपी सोनी नसीबपुर, सुरेश संघी आम आदमी पार्टी, बद्री प्रसाद गर्ग व राघव नंद कांग्रेस ने भाजपा की सदस्या ग्रहण कर ली।

नारनौल विधानसभा से इनेलो प्रत्याशी राजेश कुमार भाजपा में शामिल
इनेलो के नारनौल विधानसभा से प्रत्याशी राजेश कुमार ने अपनी पार्टी को छोड़कर सोमवार को भाजपा का हाथ थाम लिया। उन्होंने कार्यक्रम के मंच पर मुख्यमंत्री के आने से पहले भाजपा की सदस्या ग्रहण कर ली। बीच चुनाव प्रत्याशी के पार्टी छोड़कर जाने को इनेलो के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed