{"_id":"578fbc764f1c1b1e25c4b916","slug":"poling-center-google-maping","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के मतदान केंद्रों की होगी गूगल मैपिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के मतदान केंद्रों की होगी गूगल मैपिंग
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Wed, 20 Jul 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
गूगल मैप
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों की गूगल मैपिंग होगी। इसमें केंद्रों के नक्शे आदि आनलाइन साफ्टवेयर में दर्ज होंगे। यह सारी कवायद भविष्य में मतदान केंद्रों पर और अच्छी तरह से निगरानी रखने की दिशा में की जा रही है।
यह जानकारी उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार ने बुधवार को राष्ट्रीय मतदाता सूची के शुद्धिकरण के कार्य की समीक्षा के दौरान जिले के चारों निर्वाचन क्षेत्रों के सुपरवाइजरों की बैठक में दी। उन्होंने बताया कि इसमें सभी सुपरवाइजर मतदान केंद्र के भवन की फोटो और उसका क्षेत्रफल आदि नोट करके लाएंगे। इसके बाद संबंधित एआरओ को यह सारी सूचना देंगे। इसके बाद सभी एआरओ अपने कार्यालयों से यह सारी सूचना भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर आनलाइन डालेंगे। ड्राफ्टमैन इस नक्शे को आटोकेड (कंप्यूटराइज्ड एडिट डिजाइन)
साफ्टवेयर से इसका डिजिटल फार्म में तैयार करेगा। यह नक्शा और गूगल के सेटेलाइट विव्यू का मैप तैयार होगा।
डीसी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रीय मतदाता सूची शुद्धिकरण कार्यक्रम प्रारंभ किया है। इस कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची से संबंधित सभी त्रुटियों को दूर किया जाना है। इस कार्यक्रम को सभी पूरी गंभीरता से लें। उन्होंने सभी सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों व सुपरवाइजरों को निर्देश दिए कि यह कार्य भारत निर्वाचन आयोग व मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा के निर्देशानुसार व तय समय पर पूर्ण किया जाना है।
विज्ञापन
इस अभियान के तहत सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में दर्ज करना। एक से अधिक तथा पुनरावृत्ति इंद्राजों को मतदाता सूची से हटाना। मृतक, स्थानांतरित व अनुपस्थित मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाना। अशुद्ध विवरणों को शुद्ध करना। मतदाता सूची में दर्ज मतदाताओं के फोटो ईमेज में सुधार करना। गलत फोटो /डबल फोटो को ठीक करना। मतदाता सूचियों में नई स्थापित हुई कालोनियों/ब्लॉक के लिए नए सेक्शन का निर्माण करना। मतदाता सूचियों में दर्ज अशुद्ध मकान संख्या को ठीक करना। मतदान केंद्र भवनों को शत-प्रतिशत भौतिक निरीक्षण और मतदाताओं की सुविधा के अनुसार मतदान केंद्रों का पुनर्गठन करना। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं नगराधीश डा. सुनील कुमार, नायब तहसीलदार चुनाव हनुमान दास के अलावा चारों निर्वाचन क्षेत्रों के सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी आदि थे।