{"_id":"6738efa501455ffe47038094","slug":"policemen-should-patrol-as-much-as-possible-sp-narnol-news-c-196-1-nnl1004-118237-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मी ज्यादा से ज्यादा गश्त करें : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिसकर्मी ज्यादा से ज्यादा गश्त करें : एसपी
Sun, 17 Nov 2024 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 17 Nov 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। पुलिस अधीक्षक ने डीएसपी सहित थाना प्रबंधकों, चौकी इंचार्जों के बैठककर अपराध की रोकथाम के निर्देश दिए हैं।
एसपी पूजा वशिष्ठ ने पुलिस लाइन नारनौल स्थित स्थित मीटिंग हॉल में सभी डीएसपी, सभी थाना प्रबंधकों, चौकी प्रभारियों, जिला की अन्य सभी यूनिट इंचार्जों, डीपीओ कार्यालय के शाखा इंचार्जों की मीटिंग ली। एसपी ने कहा कि पुलिस का कर्तव्य अपना काम अच्छे से करते हुए अपराधी को पकड़कर जनता को सुरक्षित माहौल देना है।
उन्होंने कहा कि सभी पुलिस अधिकारी, थाना प्रबंधक, चौकी इंचार्ज ज्यादा से ज्यादा गश्त करें। संदिग्धों को चेक करें। अवैध शराब, नशा व अवैध असला तस्करों पर पैनी नजर रखते हुए ठोस कार्रवाई अमल में लाएं। एसपी ने कहा कि गांव में पंचों व सरपंचों व आमजन से मैत्रीपूर्ण व्यवहार करते हुए उनका सहयोग लेकर नशा तस्करों, अवैध असला तस्करों और अन्य गैरकानूनी धंधा करने वालों की खोज खबर लेकर उनके नेटवर्क को कुचलने का काम करते हुए सख्ती से निपटें। उन्होंने कहा कि सभी डीएसपी, एसएचओ व अन्य कर्मचारी समय-समय पर अपने स्तर पर ट्रैफिक नियम जागरूकता , नशे से बचने हेतु जागरूकता व साइबर अपराधों से बचने के कार्यक्रम आयोजित करके आमजन को सचेत सावधान करें। मीटिंग के दौरान उप पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार, उप पुलिस अधीक्षक हरदीप सिंह और सभी थाना प्रबंधक व चौकी इंचार्ज, सीआईए इंचार्ज मौजूद रहे।