फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Police will investigate suicide note and audio

Mahendragarh-Narnaul News: पुलिस सुसाइड नोट और ऑडियो की करवाएगी जांच

Fri, 28 Jul 2023 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 28 Jul 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Police will investigate suicide note and audio
महेंद्रगढ़। निजी स्कूल के कॉमर्स शिक्षक सुसाइड मामले में पुलिस ने वीरवार को रोहतक पीजीआई से शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस सुसाइड नोट को एफएसल में भेज कर जांच करवाएगी। इसके अलावा वायरल ऑडियो की भी जांच करवाई जाएगी। अभी इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

जिला भिवानी, तहसीलदार लोहारू के गांव ढाणा जोगी निवासी सतीश (27) एक साल से सतनाली के एक निजी स्कूल में बतौर कॉमर्स प्रवक्ता के रूप में कार्यरत था। दो महीने पहले उसने स्कूल को छोड़कर दूसरा स्कूल ज्वाइन कर लिया था। मंगलवार की रात को उसने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली थी। पुलिस को उसके पास एक सुसाइड नोट मिला था। उसने सुसाइड नोट में सतनाली के मोंटेसरी काॅन्वेंट स्कूल के निदेशक द्वारा वेतन न दिए जाने और जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाया था। वहीं लोहारू थाने के मुंशी पर शिकायत पर कार्रवाई नहीं किए जाने का आरोप लगाया था। पुलिस दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर चुकी है। वीरवार को शव का पोस्टमार्टम रोहतक पीजीआई में करवाया गया है।
विज्ञापन


रोहतक पीजीआई में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। सुसाइड नोट एवं ऑडियो को जांच के लिए भेजा जाएगा। अभी तक इस मामले में गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। -ब्रह्मप्रकाश, थाना प्रभारी, सतनाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed