{"_id":"65ff290fa814e2a47806b474","slug":"police-will-act-strictly-against-rioters-narnol-news-c-203-1-sroh1011-108357-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्ती से पेश आएगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्ती से पेश आएगी पुलिस
Sun, 24 Mar 2024 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 24 Mar 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर में होली पर्व पर पुलिस ने पांच जगहों पर नाके लगाकर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों सख्ती शुरू कर दी है। इसके साथ-साथ पुलिस ने गश्त भी बढ़ा दी है।
पुलिस ने सतनाली चौक, राव तुलाराम चौक, माजरा चुंगी, दूलोठ अहीर व आकोदा में नाके लगाए गए है ताकि हुड़दंग करने वाले को काबू किया जा सके। पुलिस द्वारा शहर और गांवों में एआरवी व राइडर से शरारती तत्वों व नशा करने वाले लोगों पर नजर रखी जाएगी। शहर में पुलिस द्वारा गश्त की जाएगी। शहर 50 के लगभग हर चौराहों पर होली बनाई जाती है। नशे-नशे में लोग होलिका को जला देते है। धुलेंडी के दिन लोग नशा करके आपस में लड़ते है। शहर के मोहल्ला शेरागुवाड़ी स्थित श्याम मंदिर से लोगों द्वारा झांकी निकाली जाएगी। झांकी में अनेक महिलाएं, बच्चें मौजूद रहेंगे। उनकी देखरेख में पुलिस तैनात रहेगी ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न घटें।
नागरिक अस्पताल में एमरजेंसी चालू रहेगी। एमरजेंसी वार्ड में दो चिकित्सक मौजूद रहेंगे। धुलेंडी पर्व पर पक्के रंग से होली न खेले। पानी की कमी ना होने दे गर्मी बढ़ रही है। पक्के रंग से शरीर में एलर्जी हो सकती है। अच्छे गुलाल का प्रयोग करे सुबह होली खेलने से पहले सनसक्रीन लोसन लगाकर ही होली खेले ताकि किसी भी प्रकार एलर्जी ना हो। धुलेंडी पर पानी का प्रयोग न करे। नागरिक अस्पताल में स्पेशल डयूटी में सभी चिकित्सक मौजूद रहेंगे। एमरजेंसी वार्ड दिन-रात चालू रहेंगे। अगर कोई दुर्घटना का केस आता है तो उसके लिए चिकित्सकों की टीम तैयार रहेगी।
विज्ञापन
डॉ. विवेक, एमबीबीए, नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़।
होली पर्व को लेकर पुलिस हर संभव स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। पुलिस की विशेष गश्त दिनभर रहेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में डायल 112 की गाड़ियों की लगातार गश्त कराई जाएगी। शहर में चौक-चौराहों पर पुलिस की तैनाती रहेगी। हुड़दंग करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा।
इंस्पेक्टर उदयभान गोदारा, शहर थाना प्रभारी महेंद्रगढ़।