फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Police took possession of the car including 329 bottles of English and country liquor by blockade

पुलिस ने नाकेबंदी कर 329 बोतल अंग्रेजी व देशी शराब सहित गाड़ी को लिया कब्जे में

Mon, 01 Nov 2021 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Police took possession of the car including 329 bottles of English and country liquor by blockade
पुलिस के द्वारा पकड़ी अवैध शराब - फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकेबंदी कर शराब की अवैध 329 बोतल शराब पकड़ी है। गुप्त सूचना के आधार पर पुराना बस अड्डा माजरा कलां के समीप से रविवार की शाम 329 बोतल देशी व अंग्रेजी शराब के साथ एक बुलेरो गाड़ी को जब्त किया गया है। मौके से गिरफ्तार चालक की पहचान महेंद्रगढ़ जिले के गांव माजरा कलां निवासी नरेश कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब से भरी एक बुलेरो गाड़ी लावन की तरफ से आ रही है और महेंद्रगढ़ की तरफ जाएगी। सूचना के आधार पर थाना सदर महेंद्रगढ़ की एक टीम ने पुराना बस अड्डा माजरा कलां के समीप नाकाबंदी कर जांच के दौरान गाड़ी से 329 बोतल देसी व अंग्रेजी शराब के साथ जब्त किया गया है।
विज्ञापन

सदर थाना महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम को गश्त के समय गुप्त सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। कुछ समय बाद एक बुलेरो गाड़ी लावन की तरफ से आई और पुलिस को देखकर वापिस मोड़ने लगा। टीम ने गाड़ी को काबू कर चालक से नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम नरेश वासी माजरा कलां बतलाया। आरोपी के खिलाफ थाना सदर महेंद्रगढ़ में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया और गाड़ी को अवैध शराब सहित कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed