फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Police took out flag march in Nizampur and Nangal Chaudhary regarding elections

Mahendragarh-Narnaul News: चुनाव को लेकर निजामपुर और नांगल चौधरी में पुलिस ने निकला फ्लैग मार्च

Fri, 29 Mar 2024 10:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 29 Mar 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Police took out flag march in Nizampur and Nangal Chaudhary regarding elections
निजामपुर/नांगल चौधरी।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक (एसपी) अर्श वर्मा के निर्देशानुसार डीएसपी हरदीप सिंह के नेतृत्व में थाना निजामपुर और थाना नांगल चौधरी क्षेत्र में पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स ने फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस ने असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया कि चुनाव प्रभावित करने का प्रयास किया तो खैर नहीं। साथ ही आमजन को यह विश्वास दिलाया कि निडर होकर मतदान करें। वहीं उन्होंने असामाजिक तत्वों की गतिविधियों को लेकर पुलिस को सूचित करने की बात कही।

डीएसपी हरदीप सिंह सहित थाना निजामपुर प्रबंधक व थाना नांगल चौधरी प्रबंधक और पुलिस जवानों ने थाना निजामपुर के गांव बसीरपुर, कारोली, तलोठ, छिलरो, निजामपुर, घाटासेर, धोलेडा और थाना नांगल चौधरी के गांव कालबा, नायन, नियामतपुर और नांगल चौधरी क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्ग के दौरान डीएसपी हरदीप सिंह ने ग्रामीणों से वार्ता की और भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति किसी तरह की अफवाह फैलाता है, किसी को डराने-धमकाने की कोशिश करता है, तो उसके संबंध में तुरंत पुलिस को सूचित करें ताकि उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed