फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   police, rockel, sucide, arest, court, order,

पुलिस को देख कब्जाधारी ने किया आत्मदाह का प्रयास, घर में लगाई आग

Thu, 23 Feb 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 23 Feb 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
police, rockel, sucide, arest, court, order,
कब्जा छुड़वाने पहुंची पुलिस।
 न्यायालय के आदेश पर कब्जा लेने गई पुलिस व प्रशासन की टीम को कब्जाधारियों के गुस्से का सामना करना पड़ा। इस दौरान एक कब्जाधारी ने अपने आप पर मिट्टी का तेल छिड़कर आत्मदाह करने का प्रयास किया। वहीं पुलिस कर्मचारियों पर भी मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगाने का नाकाम प्रयास किया। इसके बाद कब्जाधारी ने घर में बने छप्पर में आग लगा दी। आग को काबू पाने के लिए दमकल विभाग कर्मचारियों ने काफी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि प्रशासन ने कब्जाधारी से कब्जा छुड़वाकर मालिक कब्जा दिलवा दिया।
विज्ञापन

जमीन मालिक अरविंद कुमार ने बताया कि रेवाड़ी रोड पर स्थित कैलाश नगर में उनकी जमीन पर रामकिशन नाम का व्यक्ति पिछले कई वर्षों से कब्जा किया हुआ था। जिसका पिछले 14-15 वर्ष से न्यायालय में केस चल रहा था। करीब 5-6 पूर्व न्यायालय ने उनके पक्ष पक्ष में फैसला सुनाया था लेकिन इसी दौरान दूसरे पक्ष ने न्यायालय में अपील डाल दी थी परंतु न्यायालय ने उनकी इस अपील को खारिज कर दिया था। इसके बाद उन्हें न्यायालय में इजरा डालकर कब्जा लेने का प्रयास किया। इस पर तत्कालीन न्यायाधीश ने लोकल कमिश्नर के रूप में सतबीर सिंह को नियुक्त कर उनकी जमीन की रजिस्ट्री करवाई तथा 2015-16 में इंतकाल कार्रवाई की गई। इसके बाद न्यायाधीश ने एक फरवरी 2017 को जिला प्रशासन को उन्हें कब्जा दिलवाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने गिरदावर के माध्यम से कब्जा लेने का प्रयास भी किया लेकिन सफल नहीं हो पाए। इसके बाद जिला प्रशासन ने तहसीलदार ईश्वर सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप नियुक्त कर कब्जा दिलवाने के लिए वीरवार दोपहर करीब डेढ़ बजे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन हर बार की तरह बार भी कब्जाधारी ने कब्जा देने से आनाकानी की। परंतु पुलिस बल व तहसीलदार के अथक प्रयास से उन्हें कब्जा दिलवा दिया गया।
विज्ञापन

कब्जा होने के भय से किया आत्मदाह का प्रयास
कब्जाधारी ने मकान पर कब्जा होने के भय से अपने आप पर मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगाकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। जिसमें कामयाब नहीं होने पर कब्जाधारी ने अपने मकान में तेल छिड़कर छप्पर में आग लगा दी। इसके अलावा मौके पर तैनात पुलिस कर्मचारियों पर भी तेल छिड़कर आग लगाने का नाकाम प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कब्जा कार्रवाई के दौरान पार्षद प्रमोद तरेडिया व कब्जाधारी रामकिशन के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने व जान से मारने की धमकी देने के खिलाफ पुलिस ने तहसीलदार के निर्देश पर दोनों सहित छह अन्य लोगों पर मामला दर्ज किया है।---साधूराम, शहर थाना प्रभारी नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed